डिंडौरी/शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ डिंडौरी जिले की जीवनदायिनी मां नर्मदा को प्रदूषण मुक्त करने और शहर की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। रविवार को कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया स्वयं मैदान में उतरीं और अधिकारियों के विशाल अमले के साथ ‘जल गंगा संवर्धन’ अभियान के तहत आयोजित इस विशेष मुहिम के तहत
नर्मदा तट पर साफ सफाई की।
यह भी पढ़ें- IPS अधिकारी को मिलती है इतनी सैलरी, क्या आप जानते है?
आम जनता से की अपील
कलेक्टर ने नगर पालिका की टीम और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर नर्मदा घाट पर श्रमदान किया। उन्होंने इस दौरान घाटों की सफाई की और जल संरक्षण की महत्ता पर जोर दिया। आम जनता से भावुक अपील करते हुए उन्होंने कहा कि मां नर्मदा के जल की पवित्रता बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि स्नान करते समय घाटों पर साबुन का उपयोग बिल्कुल न करें, ताकि नदी का जल शुद्ध बना रहे।
यह भी पढ़ें- नाथ के फिर भाजपा में जाने की अटकलें तेज!
कलेक्टर ने नर्मदी नदी में मिलने वाली पानी का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नर्मदा नदी में मिलने वाले गंदे नालों का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीवर लाइन के माध्यम से गंदे पानी को सीधे नदी में जाने से रोका जा रहा है और इसे ट्रीटमेंट प्लांट तक भेजने की ठोस व्यवस्था की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य नर्मदा को पूरी तरह प्रदूषण मुक्त रखना है।

2 दिन में अतिक्रमण हटाने का निर्देश
शहर की सुंदरता और यातायात में बाधक बन रहे अतिक्रमण हटाने हेतु उन्होंने दो दिन का समय निर्धारित किया। कलेक्टर का रुख बेहद कड़ा रहा। उन्होंने घाट क्षेत्र और फुटपाथ पर बेतरतीब ढंग से रखी गई पूजन सामग्री और अन्य दुकानों को तत्काल हटवाया। एसडीएम डिंडोरी को निर्देश दिए गए कि शंकर घाट नाले के समीप किए गए सभी अवैध अतिक्रमणों को दो दिनों के भीतर हटा दिया जाए।
घाट के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री को लेकर भी उन्होंने सख्त चेतावनी दी और इसे तुरंत बंद करने को कहा। नगर भ्रमण के दौरान कलेक्टर बस स्टैंड, सब्जी मंडी और गल्ला गोदाम क्षेत्र भी पहुंचीं।
यह भी पढ़ें- बीजेपी का स्थापना दिवस आज, वन सुरक्षा श्रमिकों का प्रदर्शन और NSG का शक्ति प्रदर्शन
इन दुकानदारों को दी चेतावनी
सब्जी मंडी के सड़कों के किनारे संचालित हो रही मुर्गे मटन की दुकानों को निर्धारित और सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए।गल्ला गोदाम क्षेत्र की अव्यवस्था को देखते हुए, वहां लगने वाली चौपाटी को एक सप्ताह के भीतर मैदान में शिफ्ट करने का आदेश दिया गया।नगर पालिका को निर्देशित किया गया कि सभी दुकानदारों को पूर्व सूचना देते हुए बिजली, साफ-सफाई और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
एक दिन सामूहिक सफाई अभियान चलाने के निर्देश
कलेक्टर ने प्रशासन की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि शहर को साफ-सुथरा बनाना केवल सरकारी काम नहीं, बल्कि जन-आंदोलन होना चाहिए। उन्होंने हर वार्ड में सप्ताह में एक दिन सामूहिक सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों की सहभागिता से डिंडोरी को एक आदर्श स्वच्छ शहर बनाया जा सके।
यह भी पढ़ें- रील और वीडियो में दिखने वाला ये लड़का कौन?
इस अभियान के दौरान अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, एसडीएम रामबाबू देवांगन, सीएमओ अमित तिवारी सहित जन-अभियान परिषद के जिला समन्वयक और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की इस सक्रियता से शहरवासियों में एक नई उम्मीद जगी है कि आने वाले दिनों में डिंडोरी की तस्वीर बदली हुई नजर आएगी।


