भोपाल/ खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज दिनभर का कार्यक्रम बेहद व्यस्त और जनकल्याणकारी आयोजनों से भरा है। राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री कई अहम बैठकों और आयोजनों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रोग्राम का अनुसार आज मुख्यमंत्री सुबह 9:10 बजे विधानसभा आगमन होगा। सुबह 9:30 बजे: विधानसभा में कैबिनेट बैठक लेंगे।
सुबह 10:30 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री विधानसभा सत्र में भाग लेंगे। दोपहर 1:45 बजे राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान, भदभदा रोड, बरखेड़ीकलां कोपल में “एफपीओ डायरेक्टर समिट 2025” में सहभागिता। “समृद्ध एफपीओ – आत्मनिर्भर किसान – विकसित भारत” संकल्प के तहत आयोजित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव शाम 5:00 बजे: कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में “विश्वसनीयता के एक वर्ष” कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6 बजे रवीन्द्र भवन में “मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण एवं 38वें नेशनल गेम्स-2025 के पदक विजेता खिलाड़ियों” के सम्मान समारोह में शामिल होंगे।


