देवास/पवन उपाध्याय/खबर डिजिटल/ देवास में 13 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने पुलिस परेड ग्राउंड में सभा स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी, तहसीलदार श्रीमती सपना शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने किया निर्देशित
कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में सभी संबंधित अधिकारी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर लें, और सौंपे गये दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन कर समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करें, ताकि समय पर कार्य पूर्ण कर अपने दायित्वों का निर्वाह हो सके।


