Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौरCM Mohan Yadav Dhar: सीएम मोहन भोजशाला में करेंगे पूजा-अर्चना, आमसभा और...

CM Mohan Yadav Dhar: सीएम मोहन भोजशाला में करेंगे पूजा-अर्चना, आमसभा और श्रमदान करेंगे मुख्यमंत्री

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन सोमवार को धार जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका कार्यक्रम धार्मिक, विकास और जनसंपर्क गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा। मुख्यमंत्री ऐतिहासिक भोजशाला में मां वाग्देवी के दर्शन-पूजन करेंगे, मोतीबाग चौक पर आमसभा को संबोधित करेंगे और देवी सागर तालाब में श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश देंगे।

भोजशाला में करेंगे मां वाग्देवी का पूजन

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर में धार के डीआरपी लाइन हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद वे ऐतिहासिक भोजशाला पहुंचकर मां वाग्देवी के दर्शन और पूजन करेंगे। यहां आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

सीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • 11:35 AM – भोपाल से धार रवाना
  • 12:30 PM – डीआरपी लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे
  • 12:45 PM – भोजशाला में मां वाग्देवी के दर्शन-पूजन
  • 01:20 PM – मोतीबाग चौक पर आमसभा व लोकार्पण कार्यक्रम
  • 02:30 PM – देवी सागर तालाब में श्रमदान, जल संरक्षण का संदेश
  • 03:00 PM – धार से इंदौर रवाना होंगे।

मोतीबाग चौक पर विकास कार्यों की सौगात

भोजशाला कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मोतीबाग चौक पहुंचेंगे। यहां वे विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। साथ ही शासन की योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरण भी किया जाएगा। आमसभा में मुख्यमंत्री सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर जनता को संबोधित करेंगे।

जल संरक्षण का देंगे संदेश

दोपहर बाद मुख्यमंत्री देवी सागर तालाब पहुंचेंगे, जहां ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ और गंगा दशहरा कार्यक्रम के तहत श्रमदान करेंगे। इस दौरान वे जल स्रोतों के संरक्षण और जल बचाने के प्रति जनजागरूकता का संदेश भी देंगे।

सुरक्षा व्यवस्था के बीच रहेगा दौरा

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। शहर के कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है, जबकि कुछ क्षेत्रों को अस्थायी रूप से नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है। भारी और मध्यम वाहनों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें..

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट