कटनी ✍️सौरभ श्रीवास्तव -अजय उर्फ अज्जू कोल पिता रमेश कोल उम्र 22 साल निवासी झुरही टोला ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द थाना कोतवाली जिला कटनी (म.प्र.)जप्ती:-घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं घटना वक्त पहने कपड़ेविवरणमामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08.09.2025 को रात्रि 09/00 बजे लगभग सूचना मिली कि झरही टोला ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द मे एक व्यक्ति द्वारा अपने पिता पर कुल्हाड़ी से जान लेवा हमला कर पिता को मरणासन्न अवस्था मे छोड़कर फरार हो गया की सूचना पर तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से), अति पुलिस अधीक्षक महाव्य. डाँ श्री सन्तोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती नेहा पच्चीसिया को घटना से अवगत कराया जाकर फरियादी रमेश कोल पिता जीवन लाल कोल उम्र 50 वर्ष निवासी झरही टोला की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 786-25 धारा 296,109 (1) BNS का कायम किया गया मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अजय बहादुर सिंह के नेतृत्व मे चौकी प्रभारी बस स्टैण्ड उप निरीक्षक योगेश मिश्रा प्र.आर 538 मनोज पटेल, आर 29 मनु त्रिपाठी की टीम गठित की गई फरारआरोपी अजय उर्फ अज्जू कोल द्वारा किसी मोबाईल फोन का उपयोग नही किया जा रहा था जिसकी पता तलाश बेसिक पुलिसिंग एवं मजबूत मुखबिर तत्र के माध्यम से सघनता से की गई जो फरार आरोपी अजय उर्फ अज्जू कोल को कैमौर मे दिनांक (09.09.2025 को दस्तयाब किया गया जिससे घटना के संबंध में पूछतांछ करने पर अजय उर्फ अज्जू कोल के द्वारा छोटे भाई अनुराग कोल द्वारा मोबाईल की किस्त जमा करने के लिये भेजे गये रुपये के खर्च हो जाने की बात को लेकर पिता रमेश कोल द्वारा गाली गलौच करने पर गुस्से में आकर घर मे रखी कुल्हाड़ी से पिता पर जानलेवा हमला किया गया जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।सराहनीय योगदान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बस स्टेण्ड उप निरीक्षक योगेश मिश्रा प्र. आर 538 मनोज पटेल, आर 29 मनु त्रिपाठी एवं थाना कैमोर से प्र. आर प्रेम पटेल, आरक्षक लालू यादव, आरक्षक बिनोद का महत्वपूर्ण योगदान रहा
चौकी बस स्टैण्ड थाना कोतवाली कटनी द्वारा पिता पर कुल्हाड़ी से जान लेवा हमला करने वाले पुत्र को 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार
सम्बंधित ख़बरें


