भोपाल/खबर डिजिटल। CM Mohan Yadav Today Schedule: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 3 सितम्बर (बुधवार) का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहने वाला है। दिन की शुरुआत राजधानी भोपाल में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक से होगी और शाम को मुख्यमंत्री उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10.30 बजे समत्व भवन में समीक्षा बैठक आयोजित होगी। इसके बाद 11.30 बजे बरकतउल्ला विश्वविद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री नवीन कन्या छात्रावास, एम्फीथिएटर भवन और आईटी पार्क का भूमिपूजन करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 1.10 बजे भोपाल से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहां दोपहर 3 बजे होटल आईटीसी मौर्या, नई दिल्ली में “Investment Opportunities in PM MITRA Park- Interactive Session” कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दिल्ली प्रवास के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शाम 5.50 बजे दिल्ली से इंदौर के लिए उड़ान भरेंगे और वहां से शाम 7.55 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव के स्थानीय कार्यक्रम निर्धारित हैं और वे उज्जैन में ही रात्रि विश्राम करेंगे।


