कटनी/खबर डिजिटल। जिले में एक नया विवाद सामने आया है। महिला टीआई के पति पर एक युवती ने गाली-गलौज करने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती ने कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) को लिखित शिकायत सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि महिला टीआई का पति उस पर बार-बार दबाव बनाता है और अनुचित बातें करता है। युवती के मुताबिक, जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने गंदी-गंदी गालियां दीं और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
युवती का कहना है कि आरोपी को “इलू-इलू” का चस्का चढ़ा हुआ है और मना करने पर वह आपा खो बैठता है। यह प्रकरण सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
फिलहाल एसपी ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अब देखना यह होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और आगे पुलिस प्रशासन क्या कदम उठाता है।


