P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश के 20 हजार से ज्यादा स्कूलों को मिलेगी बड़ी सौगात, 8.45...

मध्यप्रदेश के 20 हजार से ज्यादा स्कूलों को मिलेगी बड़ी सौगात, 8.45 लाख बच्चों की फीस होगी माफ

Today Khirkiya Harda CM Program

भोपाल/ खबर डिजिटल/ शिक्षा का अधिकार अधिनियम अंतर्गत 29 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हरदा जिले के खिरकिया से विद्यालयों के खातों में 489 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे। यह राशि 20 हजार से अधिक अशासकीय विद्यालयों के बैंक खातों में अंतरित होगी।

29 सितंबर को CM मोहन यादव का प्रोग्राम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार 29 सितम्बर को हरदा जिले के खिरकिया में शिक्षा का अधिकार अधिनियम अंतर्गत 20 हजार 652 अशासकीय विद्यालयों को 489 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। प्रदेश में नि:शुल्क अध्ययनरत बच्चों की वर्ष 2023-24 की 8 लाख 45 हजार बच्चों की फीस की प्रतिपूर्ति होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव साथ ही विकास कार्यों का भूमि-पूजन, लोकार्पण और इस राशि से जन-कल्याणकारी योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी करेंगे।

मध्यप्रदेश के 20 हजार से ज्यादा स्कूलों को मिलेगी बड़ी सौगात

शिक्षा का अधिकार अधिनियम में गैर-अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को उनके समीप के विद्यालय में प्रथम प्रवेशित कक्षा की न्यूनतम 25 प्रतिशत सीटों पर नि:शुल्क प्रवेश का प्रावधान है। वर्तमान में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्रदेश में लगभग 8 लाख 50 हजार बच्चे अशासकीयविद्यालयों में नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। प्रदेश में वर्ष 2011-12 से लागू इस प्रावधान के तहत अब तक 19 लाख बच्चे लाभान्वित हो चुके हैं। राज्य सरकार द्वारा अब तक 3 हजार करोड़ रुपये की फीस प्रतिपूर्ति की जा चुकी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट