P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशचंदेरी: मां जागेश्वरी लोक निर्माण राशि 50 करोड़ करने की मांग, अक्टूबर...

चंदेरी: मां जागेश्वरी लोक निर्माण राशि 50 करोड़ करने की मांग, अक्टूबर में होगा शिलान्यास

चंदेरी धार्मिक पर्यटन मां जागेश्वरी लोक निर्माण की राशि बढ़ाने की मांग

चंदेरी/ निर्मल विश्वकर्मा/ खबर डिजिटल/ Chanderi स्थित स्वयं सिद्ध पीठ मां जागेश्वरी मंदिर पर भव्य मां जागेश्वरी लोक Maa Jageshwari Lok के निर्माण हेतु जो मांग रखी गई थी, उसके पश्चात तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 20 करोड रुपए की राशि स्वीकृत कर दी थी, जिसमें मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा टेंडर आदि जारी कर 8:55 करोड रुपए का निर्माण कराए जाने तथा 4.02 करोड रुपए राशि से लाइटिंग आदि कराए जाने के लिए टेंडर प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है प्राप्त जानकारी अनुसार आगामी अक्टूबर माह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मां जागेश्वरी लोक का शिलान्यास करने को पधार रहे हैं, ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है।

मां जागेश्वरी मंदिर के पुजारी कुणाल चौबे ने बताया है कि, हमारे द्वारा 15 बिंदुओं का एक विस्तृत मांग पत्र मैया के लोक के संबंध में कलेक्टर अशोकनगर एवं सभी जिम्मेदार अधिकारियों को भेजा जा चुका है और इसकी प्रति क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी उपलब्ध कराई जा चुकी है, जिसमें मैया के मुख्य भवन का विस्तार किए जाने की मांग रखी गई है, क्योंकि जो लेआउट मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा बनाया गया है उसमें मैया के मुख्य भवन का विस्तार किया जाना वर्तमान योजना में शामिल नहीं है और यह बहुत आवश्यक है क्योंकि श्रद्धालुओं की जब संख्या बढ़ती है तब जगह कम पड़ती है, इसलिए मैया के मुख्य भवन का विधिवत विस्तार होना बहुत जरूरी है।

1001880341
Maa Jageshwari Lok in Chanderi

पुजारी कुणाल चौबे ने यह भी बताया है कि, वह इस संबंध में कई बार अपनी बात जिम्मेदार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को बता चुके हैं परंतु अभी तक कोई भी संशोधित कार्रवाई नहीं हुई है,वहीं पुजारी कुणाल चौबे ने यह भी बताया है कि जो 20 करोड रुपए की राशि से टेंडर आदि जारी हुए हैं, वह राशि लोक निर्माण के लिए अपर्याप्त है, इसे कम से कम 50 करोड रुपए की राशि की जाना चाहिए तब जाकर मैया के मुख्य भवन का विस्तार एवं भव्य लोक का निर्माण हो सकेगा अन्यथा जो निर्माण अभी किया जाना प्रस्तावित है उससे कोई व्यापक लाभ मां जागेश्वरी मंदिर को नहीं मिल पाएगा। इसलिए मां जागेश्वरी लोक के निर्माण राशि को विस्तार करते हुए 50 करोड़ की जाना चाहिए और मैया के मुख्य भवन को विस्तार प्रदान किया जाना चाहिए और साथ ही जो आवश्यक सुविधाएं श्रद्धालुओं को मिलनी चाहिए उनको भी इस परियोजनात में शामिल किया जाना चाहिए।

चंदेरी के धार्मिक पर्यटन को होगा लाभ

मां जागेश्वरी लोक के निर्माण हो जाने पर देश के विभिन्न स्थानों से श्रद्धालुओं का आगमन बढ़ेगा अभी हाल ही में जो धार्मिक पर्यटन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा राज्य शासन ने चंदेरी को प्रदान की है उसके प्रारंभ हो जाने पर पर्यटकों का आवागमन एवं श्रद्धालुओं का आवागमन हेलीकॉप्टर द्वारा संभव हो सकेगा जिससे चंदेरी के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और मैया के लोक का विस्तार जब और बड़ी हुई राशि से होगा तब इसमें भव्यता आएगी जो श्रद्धालुओं को एवं सभी को आकर्षित करेगी इसलिए चंदेरी में स्थित मां जागेश्वरी मंदिर के लोक निर्माण की राशि को 50 करोड़ तक किए जाने की मांग मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन डॉक्टर मोहन यादव के समक्ष रखी गई है, क्योंकि जब मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश इस लोक का शिलान्यास करने चंदेरी पधारेंगे तब उससे पूर्व यह मांग उनके समक्ष रहेगी ताकि वे आकर यहां इसकी विधिवत घोषणा कर दें ताकि लोक का विस्तार जन भावना के अनुरूप संभव हो सके।

इनका कहना है👇🏽

प्रत्येक नवरात्रि के दौरान बड़ी आरती के समय 3 से 4 हजार श्रद्धालुओं का आगमन होता है, जिसको देखते हुए माता रानी के मुख्य भवन का विस्तार किया जाना आवश्यक है, जो वर्तमान की योजना में शामिल नहीं किया गया है। इसको शामिल करने तथा लोक को और भव्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन से एवं क्षेत्रीय सांसद से इसकी राशि को 50 करोड़ कम से कम किए जाने की मांग जन भावना के अनुरूप रखी गई है।
– कुणाल चौबे, पुजारी, मां जागेश्वरी मंदिर चंदेरी, जिला अशोकनगर (मध्य प्रदेश)

2- मां जागेश्वरी मंदिर प्राकृतिक एवं स्वयं सिद्ध पीठ है, यहां बनने वाले लोक की राशि को 20 करोड़ से बढाकर कम से कम 50 करोड़ करना चाहिए,जिस प्रकार श्री राम राजा लोक ओरछा ,मां सलकनपुर लोक सीहोर,तथा मां पीतांबरा लोक दतिया के लिए वृहद राशियों की घोषणा की गई है,उसी प्रकार मां जागेश्वरी लोक को भव्य और दिव्य बनाने के लिए राज्य शासन को इसकी राशि को 50 करोड़ तक किये जाने की मांग हम लोग कर रहे हैं, उम्मीद है कि, इसत राशि को राज्य शासन द्वारा अवश्य प्रदान किया जायेगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट