CM Mohan Yadav Supports BJP Candidate Sunil Sangwan in Haryana Election Rally
भोपाल: 26 सितंबर 2024/ खबर डिजिटल न्यूज / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान, हरियाणा के दादरी, भिवानी और बवानी खेरा विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के उम्मीदवार सुनील सांगवान के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित करते भाजपा सरकार की उपलब्धियों को उजागर किया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “कांग्रेस के शासनकाल में जब कोई विदेशी नेता भारत आता था, तो उन्हें ताजमहल दिखाने ले जाया जाता था। लेकिन आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उन्हें हमारे पवित्र मंदिरों के दर्शन कराते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विदेशी नेताओं को भारतीय संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक गीता भेंट करते हैं।
डॉ. यादव ने धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर की चर्चा करते हुए कहा, “भगवान राम और भगवान कृष्ण ने हमें धर्म और सच्चाई के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी है। आज जब हम धर्म की बात करते हैं, तो हमारे विरोधियों को परेशानी होती है।”
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर भी मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा, “अयोध्या में भगवान राम का मंदिर 500 सालों के संघर्ष के बाद बन रहा है, लेकिन कांग्रेस के नेता राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।”
विकास कार्यों का किया उल्लेख
मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा, “हमने 24 लाख गरीब बहनों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन और 50 लाख बहनों को ₹500 में गैस सिलेंडर प्रदान किए हैं। इसके अलावा, 6000 स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन और पिछड़े वर्ग की क्रीमी लेयर की सीमा ₹6 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख कर दी है।”
उन्होंने खेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भाजपा सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया, जैसे सोनीपत में खेलकूद विश्वविद्यालय, 1350 किलोमीटर से अधिक के नए राजमार्ग, और महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” नीति से हर वर्ग को लाभ हुआ है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में सिर्फ गुंडागर्दी और बेईमानी होती थी, जबकि भाजपा ने सुशासन का उदाहरण पेश किया है।
राहुल गांधी पर हमला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबोधन के अंत में, राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा, “राहुल गांधी को न यहां समझ है न विदेश में…. वह धारा 370 हटाने का विरोध कर रहे हैं, जिसे पाकिस्तान समर्थन दे रहा है। भारत में राजनीति करनी है, तो भारत के लोगों का समर्थन लो, पाकिस्तान का नहीं।”
मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों को मध्य प्रदेश आने का निमंत्रण देते हुए कहा, “हरियाणा और मध्य प्रदेश जुड़वां भाई हैं, जब भी आप मध्य प्रदेश आएं, मेरा दरवाजा आपके लिए हमेशा खुला है।”
Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…
सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…
CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…
सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…
भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…
नर्मदापुरम/ताज ख़ान/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारणी गठित की जा…