P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालस्वदेशी अभियान: CM मोहन यादव ने स्वदेशी वस्तुओं की खरीदी कर दिया...

स्वदेशी अभियान: CM मोहन यादव ने स्वदेशी वस्तुओं की खरीदी कर दिया स्वदेशी संदेश

भोपाल/ खबर डिजिटल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार (22 सितंबर) की शाम भोपाल के चौक बाजार में अचानक पहुंचे और स्वदेशी अभियान के अंतर्गत स्वदेशी वस्तुओं की खरीदी कर (CM Mohan Yadav promotes Swadeshi) व्यापारियों व ग्राहकों को बड़ा संदेश दिया।

यह भी पढ़ें-500 पदों पर निकली सरकारी भर्ती, 1 दिसंबर को होगी परीक्षा, Apply Now – Khabar Digital

मुख्यमंत्री दिल्ली कार्यक्रम रद्द होने के बाद सीधे भोपाल के चौक बाजार पहुंचे। यहां उन्होंने नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी प्रचार अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान वे बाजार में मौजूद ग्राहकों और व्यापारियों से रूबरू हुए तथा जीएसटी की दरों में कटौती से होने वाले लाभों पर विस्तार से चर्चा की।

यह भी पढ़ें- H1B वीजा के नए नियम 2025: कब से और किन पर लागू होगा? … – Khabar Digital

स्वदेशी वस्तुओं की खरीदी

मुख्यमंत्री ने चौक बाजार में खादी एवं हैंडलूम से बने परिधानों की खरीदी की। उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें और स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहन दें।

डिजिटल पेमेंट का संदेश

सीएम ने व्यापारियों और आम नागरिकों को डिजिटल पेमेंट प्रणाली से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि विभिन्न भुगतान माध्यमों का उपयोग करके कारोबार को और पारदर्शी व सुरक्षित बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने व्यापारियों को जीएसटी रेज़ोल्यूशन की प्रतियां वितरित कीं और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

यह भी पढ़ें- Amrit Bharat Express Features: 130 की स्पीड से दौड़ने वाली आधुनिक ट्रेन – Khabar Digital

प्रतिनिधियों से संवाद

चौक बाजार स्थित श्री मोतीलाल मन्नूलाल धर्मशाला में मुख्यमंत्री ने व्यापारिक, वाणिज्यिक एवं सामाजिक संगठनों के करीब 300 प्रतिनिधियों से संवाद किया। यहां उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गई कटौती से क्रेता और विक्रेता दोनों को होने वाले लाभों की जानकारी साझा की।

यह भी पढ़ें-भारत में iPhone 17 की कीमत: जानें सभी वेरिएंट की Price List – Khabar Digital

पैदल भ्रमण और माता मंदिर दर्शन

संवाद कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री चौक बाजार में पुलिस चौकी से दीपाली साड़ी प्रतिष्ठान तक पैदल भ्रमण पर निकले और व्यापारियों से सीधे मुलाकात की। शारदीय नवरात्र की घट स्थापना अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कर्फ़्यू वाली माता मंदिर में दर्शन-पूजन कर शुभाशीष भी प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अशोकनगर में की 5 बड़ी घोषणाएँ, – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट