CM Mohan Yadav Today Program: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज उज्जैन दौरे पर रहेंगे। यहां पर ग्रामीण डाक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल होंगे। इसके पहले मुख्यमंत्री विधानसभा में कैबिनेट बैठक और सदन की कार्यवाही में शामिल होंगे।
ग्रामीण डाक सम्मेलन में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार 24 february 2026 को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुबह 9. 45 बजे विधानसभा जाएंगे। यहां कैबिनेट बैठक और सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही में शामिल होंगे। तत्पश्चात दोपहर 2 बजे भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2.45 बजे उज्जैन के स्थानीय कार्यक्रम और शाम 4.35 बजे कार्तिक मेला ग्राउंड पर आयोजित ‘ग्रामीण डाक सम्मेलन’ में सहभागिता करेंगे।
यह भी पढ़ें:: MP में फिर धंसा भ्रष्टाचार का पुल, आखिर कब सुधरेंगी सड़कें? – Khabar Digital
भोपाल–धनबाद/चोपन एक्सप्रेस ट्रेन को करेंगे रवाना
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शाम 5:20 बजे उज्जैन से भोपाल आएंगे। यहां शाम 6:50 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचकर भोपाल–धनबाद/चोपन एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 24 फरवरी के कार्यक्रम
- सुबह 9:45 बजे विधानसभा आगमन
- सुबह 10 बजे कैबिनेट बैठक (विधानसभा)
- सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही में शामिल होंगे
- दोपहर 2 बजे भोपाल से उज्जैन रवाना
- दोपहर 2.45 बजे उज्जैन आगमन – स्थानीय कार्यक्रम
- शाम 4.35 बजे कार्तिक मेला ग्राउंड पर आयोजित ‘ग्रामीण डाक सम्मेलन’ में सहभागिता करेंगे
- शाम 5:20 बजे उज्जैन से भोपाल रवाना
- शाम 6.05 बजे भोपाल आगमन
- शाम 6:50 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचकर भोपाल–धनबाद/चोपन एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे
- रात्रि 8 बजे निवास आगमन
यह भी पढ़ें:होली के 7 दिन पहले से ही, शुरू हो जाता है जनजातीय उत्सव – Khabar Digital
डाक सेवक सम्मेलन का आयोजन आज
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) सम्मेलन का आयोजन कार्तिक मेला ग्राउंड, उज्जैन में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश परिमंडल के विभिन्न संभागो से 6500 से 7000 ग्रामीण डाक सेवक शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय संचार मंत्री श्री सिंधिया ग्रामीण डाक सेवा समुदाय के साथ बातचीत करेंगे। आधुनिक और नागरिक केंद्रित डाक नेटवर्क के लिए अपने दृष्टिकोण के बारे में बताएंगे और उन्हें ग्रामीण समुदायों की सरकारी और वित्तीय सेवाएं प्रदान करते विभाग को लाभ की स्थिति तक लाने में उनकी भूमिका को और मजबूत करने के लिए प्रेरित करेंगे।


