*कलेक्टर आशीष तिवारी ने कहा – लंबित पेंशन प्रकरणों का करें शीघ्र निराकरण**सीएम हेल्पलाइन, ई-केवाईसी और न्यायालयीन मामलों की समीक्षा*
कटनी – कलेक्टर आशीष तिवारी ने सोमवार को समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित पेंशन प्रकरणों, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों, फार्मर रजिस्ट्री, और ई-केवाईसी कार्यों का शीघ्र निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि खाद वितरण केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें और किसानों से संवाद बनाएं।बैठक में कलेक्टर ने बताया कि कटनी को सीएम हेल्पलाइन में प्रदेश में तीसरी रैंक मिली है। उन्होंने अधिकारियों को पीएम किसान, नामांतरण और लाड़ली बहना योजना से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।रीठी विकासखंड को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 के लिए नामांकित करने को लेकर सभी विभागों से तीन दिन में जानकारी भेजने के निर्देश भी दिए गए।समग्र एवं खाद्यान्न ई-केवाईसी की समीक्षा में उन्होंने नगर निगम की प्रगति पर असंतोष जताते हुए गति बढ़ाने को कहा। इसके अलावा न्यायालयों में लंबित प्रकरणों पर समय पर जवाब देने और शासन की भूमि से जुड़े मामलों में सक्रियता बरतने के निर्देश दिए।


