Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीहनुमानजी के चित्र के कथित राजनीतिक उपयोग पर कांग्रेस का विरोध, एफआईआर...

हनुमानजी के चित्र के कथित राजनीतिक उपयोग पर कांग्रेस का विरोध, एफआईआर की मांग

खबर digital news रिपोर्टर /कटनी— भगवान हनुमान जी के चित्र के कथित राजनीतिक उपयोग को लेकर कटनी में कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विरुद्ध प्रचलित कानून के तहत एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा कि भगवान श्री हनुमान समस्त हिंदू समाज के आराध्य देव हैं। उनका किसी राजनीतिक दल के झंडे अथवा राजनीतिक प्रचार से जुड़े स्वरूप में चित्रण करना करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है तथा धार्मिक आस्था और मर्यादा के विपरीत है।शहर कांग्रेस अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने कहा कि सभी धर्मों के आराध्य देवी-देवताओं, धार्मिक प्रतीकों और आस्थाओं का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक एवं संगठन का दायित्व है। यदि किसी कृत्य से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं, तो उसकी निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।कांग्रेसजनों ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि ऐसी कार्रवाई भविष्य में किसी भी धर्म की आस्था एवं धार्मिक प्रतीकों के कथित अनुचित राजनीतिक उपयोग पर रोक लगाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक है।ज्ञापन सौंपने के दौरान राजा जगवानी, रजनी वर्मा, सौम्या राधेलिया, राजेश जाटव, जितेंद्र गुप्ता, मुकेश परोहा, मंगल सिंह, रंजीत सिंह, मोसुफ़ अहमद बिट्टू, श्याम पाहुजा, राजकुमार (कल्लू) विश्वकर्मा, अहमद कुरैशी, अजय कोल, ओमप्रकाश मुन्ना कुशवाहा, नारायण निषाद, रमेश अहिरवार, विनोद अहिरवार, रश्मि अग्रवाल, मीनाक्षी वाल्वी, श्याम यादव, मुकेश मिश्रा, अजय वर्मा, शुभम सोनखरे, दिलदार खान, इमरान खान, शशि यादव, रूपा तिवारी, रवि जायसवाल, इरशाद खान, ऋषभ पटेल, प्रशांत पांडे, जॉर्ज डेविड, ओमप्रकाश सकतेल, कैलाश कनौजिया, शरद पाल सिंह, साहिल नामदेव, हर्षित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Congress Protests Alleged Political Use of Hanuman Image, Demands FIR

कटनी से खबर डिजिटल संवाददाता सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट