P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकांग्रेस ने सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन, छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड की...

कांग्रेस ने सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन, छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड की न्यायिक जांच की मांग

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी जिला कांग्रेस कमेटी (शहर एवं ग्रामीण) के प्रतिनिधिमंडल ने आज सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा को महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छिंदवाड़ा जिले में जहरीली मिलावट वाले कफ सिरप पीने से मासूम बच्चों की हुई मौत की घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई है।जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित शुक्ला ने सिविल सर्जन के समक्ष कहा कि “जिला चिकित्सालय कटनी में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी होती है तो इसके जिम्मेदार संबंधित अधिकारी होंगे।”वहीं, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सौरव सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि “छिंदवाड़ा में मासूमों की मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और व्यापारियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाए तथा स्वास्थ्य मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।”ज्ञापन सौंपने के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनरेश त्रिपाठी, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रजनी वर्मा, आदिता वर्मा, राजा जगबानी, डॉ. आनंद पटेल, अजय जैसवानी, पार्षद मौसूफ अहमद, बिट्टू नारायण निषाद, पूर्व पार्षद राजेश जाटव, विजय मंगल चौधरी, संजय गुप्ता, दिग्विजय सिंह, विनीत जायसवाल, श्याम यादव, आफताब अहमद, मुन्ना कुशवाहा, कमलेश यादव, जॉर्ज डेविड, अभय खरे, सचिन गर्ग, राजकुमार विश्वकर्मा, प्रशांत पांडे, रॉबिन पीटर, और जगमीत सिंह सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट