P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशChhatarpur Congress : छतरपुर में गैस सिलेंडर संकट को लेकर पर सड़कों...

Chhatarpur Congress : छतरपुर में गैस सिलेंडर संकट को लेकर पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस

Chhatarpur Gas Cylinder Crisis : मध्य प्रदेश में बढ़ती रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में छतरपुर जिला कांग्रेस सड़कों पर उतर आई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन करते हुए सिर पर खाली गैस सिलेंडर रखकर रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सड़क पर जलाया चूल्हा

प्रदर्शन जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए छत्रसाल चौराहे तक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने टेंट लगाकर सड़क के बीच चूल्हा जलाया और प्रतीकात्मक रूप से अपनी नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कोरोना और नोटबंदी के बाद अब गैस सिलेंडर की समस्या से आम जनता जूझ रही है, जबकि कालाबाजारी अपने चरम पर है।

कांग्रेस की मांग

कांग्रेस जिलाध्यक्ष गगन यादव ने आरोप लगाया कि गैस की किल्लत के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द गैस आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की जाए।

ये नेता रहे मौजूद

इस प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष लखन पटेल, महाप्रसाद पटेल, अनीश खान, अशोक मिश्रा, आदित्य मिश्रा, कपिल रिछारिया, मोनू सिंह, अवधेश सोनाकिया, दीप्ति पांडेय, पारुल मिश्रा, मंजू शर्मा, प्रियंका अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट