MP Dainik Vetan Bhogi: मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग में कई सालों से काम कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश शिक्षा विभाग अब जल्द ही दैनिक वेतन भोगियों के निए नियमित करने वाली है, इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में एक आदेश भी जारी किया है। जारी आदेश में शिक्षा विभाग ने जिलों से दैनिक वेतन भोगियों का डाटा मांगा है।
ये होंगे नियमित
जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग में करीब 10 वर्षों से कार्य कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को इस फैसले का सीधा फायदा मिलेगा। इससे हजारों कर्मचारियों को स्थायी नौकरी मिलने की उम्मीद है।
जिलों से मांगा डाटा
लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिलों से कर्मचारियों का डाटा मांगा है। जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जल्द से जल्द रिपोर्ट तैयार कर भेजें।
आपको बता दें कि विभागीय स्तर पर नियमितीकरण की प्रक्रिया को तेज करने के संकेत दिए गए हैं, ताकि कर्मचारियों को जल्द राहत मिल सके। यह भी बता दें कि प्रदेशभर में लंबे समय से अस्थायी रूप से काम कर रहे कर्मचारी नियमितीकरण की मांग करते आए है। शिक्षा विभाग के आदेश के बाद से अब माना जा रहा है कि जल्द ही दैनिक वेतन भोगियों को स्थाई नौकरी करने का मौका मिलेगा।




