अगर आपका पैन कार्ड और आधार कार्ड आपस में लिंक नहीं है या दोनों में दी गई जानकारी मेल नहीं खाती है, तो आपको बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. सरकार ने साफ कर दिया है कि ऐसी स्थिति में पैन कार्ड निष्क्रिय किया जा सकता है, जिससे कई जरूरी काम रुक सकते हैं. आज के समय में पैन और आधार दोनों ही बेहद जरूरी दस्तावेज बन चुके हैं. बैंकिंग से लेकर इनकम टैक्स रिटर्न भरने तक, हर जगह इनकी जरूरत पड़ती है. ऐसे में अगर इन दोनों में किसी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है, तो इसका सीधा असर आपकी वित्तीय गतिविधियों पर पड़ सकता है. दरअसल कई लोगों के पैन और आधार में नाम, जन्मतिथि या अन्य जानकारी अलग-अलग दर्ज होती है. यही अंतर आगे चलकर परेशानी का कारण बनता है. अगर यह जानकारी मेल नहीं खाती है, तो सिस्टम इसे वैध नहीं मानता और पैन को इनएक्टिव कर सकता है.
1 अप्रैल से PAN Card Rule Change
पैन के निष्क्रिय होने का मतलब है कि आप उससे जुड़े कई काम नहीं कर पाएंगे. जैसे बैंक में बड़ा ट्रांजैक्शन करना, नया खाता खोलना या निवेश करना मुश्किल हो जाएगा. इसके अलावा इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने में भी दिक्कत आ सकती है. सरकार लगातार लोगों से अपील कर रही है कि वे अपने पैन को आधार से लिंक कर लें और दोनों में दी गई जानकारी को सही करवा लें. अगर किसी तरह की गलती है, तो उसे जल्द से जल्द अपडेट कराना जरूरी है ताकि आगे किसी परेशानी से बचा जा सके.
पैन कार्ड को करें अपडेट
जानकारी के अनुसार जिन लोगों ने अब तक पैन और आधार को लिंक नहीं किया है या जिनके डेटा में अंतर है, उन्हें इसे ठीक करने का मौका दिया जा रहा है. इसके लिए तय प्रक्रिया के तहत जानकारी अपडेट कराई जा सकती है. अगर समय रहते यह काम नहीं किया गया, तो पैन कार्ड निष्क्रिय हो सकता है. ऐसी स्थिति में दोबारा इसे सक्रिय कराने के लिए अतिरिक्त प्रक्रिया और जुर्माना भी देना पड़ सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि छोटी सी लापरवाही भी बड़ी समस्या बन सकती है. इसलिए जरूरी है कि लोग अपने दस्तावेजों की जानकारी को ध्यान से जांचें और अगर कोई गलती है तो उसे तुरंत सुधार लें.
यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका


