P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशदमोह: झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से वृद्धा की मौत, परिजनों का आरोप;...

दमोह: झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से वृद्धा की मौत, परिजनों का आरोप; डॉ. ने गलत इंजेक्शन लगाया

डॉक्टर ने महिला को इंजेक्शन लगाया और उसके बाद महिला तड़पने लगी

दमोह/ खबर डिजिटल। दमोह देहात थाना की सागर नाका चौकी अंतर्गत ग्राम बांसा में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की जांच शुरू की है और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार सागर जिले के रहली थाना अंतर्गत आने सागौनी ग्राम निवासी महिला जमुना बाई पति गुलाब सिंह उम्र 70 वर्ष अपना इलाज कराने के लिए बांसा तारखेड़ा ग्राम में पार्श मेडिकल में डॉक्टर पवन जैन से इलाज कराने के लिए आई थी। परिजनों के अनुसार डॉक्टर ने महिला को इंजेक्शन लगाया और उसके बाद महिला तड़पने लगी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर सागर नाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कार्यवाही करते हुए जांच शुरू की है। परिजनों के आरोपी डॉक्टर की जांच और कार्यवाही की मांग की है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट