P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशदमोह में दो वाहनों के साथ पकड़ाया शातिर वाहन चोर… पुलिस के...

दमोह में दो वाहनों के साथ पकड़ाया शातिर वाहन चोर… पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता

दो मोटरसाइकिलें की बरामद

दमोह/वैभव नायक/खबर डिजिटल/ दमोह में कोतवाली थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

विशेष टीम का गठन
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि 3 जनवरी को जिला अस्पताल दमोह परिसर से अनिल पटेल नामक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद चोरी गए वाहनों की बरामदगी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई।

वाहन चोरी की बात कबूली
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी शंभू बंसल (28 वर्ष), निवासी बांसा तारखेडा को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जिला अस्पताल से बाइक चोरी करना स्वीकार किया, साथ ही उसने पूर्व में मिशन अस्पताल से भी एक अन्य वाहन चोरी करने की बात कबूली। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 90 हजार रुपये मूल्य की दो मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

ये रहे कार्रवाई में शामिल
इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार के साथ एएसआई अलजार सिंह, प्रधान आरक्षक हेमंत अवस्थी, अभिषेक चौबे, देवेन्द्र रैकवार, अजीत दुबे, महेश यादव तथा आरक्षक नरेन्द्र पटेरिया, ब्रजेन्द्र मिश्रा और आयुष मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट