P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशChhindwara News : अलमारी कूलर सुधारने के बहाने चाचा भतीजे ने की...

Chhindwara News : अलमारी कूलर सुधारने के बहाने चाचा भतीजे ने की चोरी… आरोपी गिरफ्तार

5.50 लाख के जेवर बरामद

छिंदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है, दो आरोपी को गिरफ्तार किया है, वही एक आरोपी पहले से ही छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जेल में बंद है, पुलिस ने उनके पास से पांच लाख 50 हजार रुपए का सोना चांदी के जेवरात बरामद किए है।

पुलिस ने किया खुलासा
पुलिस ने इस मामले में पुलिस कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा किया है, खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी आशीष खरे ने कहा कि अलमारी कूलर सुधारने की आड़ में आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देते थे, इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, बाकी एक अन्य आरोपी जेल में है, इनके पास से 5 लाख 50 हजार का चांदी और सोना बरामद किया गया है, पुलिस इस मामले में अभी जांच कर रही है।

फरियादी ने दर्ज कराई थी शिकायत
घटना दिनांक 21 अप्रैल 2025 की है, फरियादी अरविंद पिता सुरेश सरियाम, निवासी इमलीखेड़ा ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दिन में घर पर ताला लगाकर बाहर गया था, शाम को लौटने पर घर का ताला और आलमारी के लॉक टूटे मिले तथा सोना–चांदी के जेवर चोरी हो चुके थे। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 228/2025 धारा 305(ए), 331(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन संदिग्धों की पहचान की गई थी, जांच में एक आरोपी शिवा नेताम निवासी शहडोल की पहचान हुई, जो वर्तमान में जिला जेल सूरजपुर (छत्तीसगढ़) में बंद पाया गया, पूछताछ में उसने अपने सगे चाचा रमेश नेताम और साथी शंकर धुर्वे के साथ मिलकर आलमारी–कूलर सुधारने के बहाने दिन में चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने शहडोल से रमेश नेताम और बालाघाट से शंकर धुर्वे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए सोनाचांदी के जेवर बरामद किए। शिवा नेताम के विरुद्ध प्रोडक्शन वारंट जारी किया गया है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे,सत्येंद्र सिंह बघेल, बृजेश रघुवंशी, मोहन सिंह बघेल, आरक्षक विकास बैस, शैलेंद्र राजपूत, अमित तोमर जीवन रघुवंशी, दीपेश श्रीवास्तव साइबर सेल से नितिन सिंह, आदित्य रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट