P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में डीआईजी अतुल सिंह ने की अपराध समीक्षा बैठक, सीसीटीवी व...

कटनी में डीआईजी अतुल सिंह ने की अपराध समीक्षा बैठक, सीसीटीवी व साइबर सेल का किया निरीक्षण

खबर डिजिटल कटनी –पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में शुक्रवार 31 जनवरी 2026 को पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज अतुल सिंह (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में जिले की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा सहित जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में जिले के लंबित अपराधों, शिकायतों, मर्ग प्रकरणों, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, जमानत निरस्तीकरण तथा लघु अधिनियमों के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों—जिनमें अवैध गौवंश परिवहन, अवैध हथियार, जुआ-सट्टा एवं शराब तस्करी प्रमुख हैं—की विस्तृत समीक्षा की गई।डीआईजी अतुल सिंह ने गंभीर एवं लंबित मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर संबंधित एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों से बिंदुवार चर्चा करते हुए शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं शरीर संबंधी अपराधों, नाबालिग बालिकाओं से जुड़े मामलों तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में बरामदगी को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।बैठक में सीएम हेल्पलाइन, आयोग, पीएचक्यू एवं आईजी कार्यालय से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निराकरण, थाना क्षेत्रों में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, आदतन अपराधियों के विरुद्ध जमानत निरस्तीकरण, प्रभावी कांबिंग गश्त, स्थायी एवं फरारी वारंटों की तामीली तथा मर्ग, गुम इंसान व शिकायतों के त्वरित निपटारे के निर्देश दिए गए।इसके साथ ही न्यायालय में अंतिम प्रतिवेदन प्रस्तुत करने, सम्मन-वारंट तामीली, ऑनलाइन एमएलसी एवं पीएम रिपोर्ट, CCTNS रैंकिंग में सुधार तथा IRAD पोर्टल में डाटा फीडिंग को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।अपराध समीक्षा बैठक के बाद डीआईजी अतुल सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम एवं साइबर सेल कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी की लाइव मॉनिटरिंग व्यवस्था और साइबर अपराधों के निराकरण की प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए कटनी पुलिस द्वारा किए जा रहे नवाचारों की सराहना की तथा साइबर अपराधों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।बैठक एवं निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, जिले के समस्त एसडीओपी, थाना एवं चौकी प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

“DIG Atul Singh Reviews Crime in Katni, Inspects CCTV & Cyber Cell”

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट