P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP को Union Budget 2026 में कई फायदे होने के आसार; कर्ज...

MP को Union Budget 2026 में कई फायदे होने के आसार; कर्ज में मिलेगी राहत

Union Budget 2026: MP Benefit

भोपाल/ खबर डिजिटल/ केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज UNION BUDGET 2026 प्रस्तुत करेंगी। इस बजट से मध्यप्रदेश को भी कई सौगात Benefit मिलने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक Kisan Samman Nidhi Scheme की वार्षिक राशि 6 हजार रुपए से बढ़ाकर 9 हजार रुपए किया जा सकता है।

इस UNION BUDGET 2026 में किसानों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को बड़ी उम्मीद हैं। माना जा रहा है कि मोदी सरकार बजट 2026 में महिलाओं, युवाओं, किसानों और बुजुर्गों को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है।

Union Budget 2026-27 में MP को मिल सकता है बड़ा लाभ

Union Budget 2026 में मध्य प्रदेश MP को 1.60 लाख करोड़ मिलने थे। इसमें केंद्रीय कर का हिस्सा 1 लाख 11 हजार 662 करोड़ है, केंद्रीय अनुदान की राशि 48 हजार 661 करोड़ रुपये है। वहीं, केंद्रीय करों में अभी MP की हिस्सेदारी 7.85 फीसदी है, इससे प्रदेश को लगभग 1.11 लाख करोड़ रुपए मिलते हैं। MP केंद्रीय करों में 10% हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग कर रहा है, अगर यह मांग स्वीकार हुई तो MP मध्य प्रदेश को 1.22 लाख करोड़ मिल सकते हैं।

साथ ही प्रदेश की जल जीवन मिशन की राशि दो साल से बकाया है। यह राशि 8,120 करोड़ रुपये है। अगर केंद्र सरकार यह राशि जारी करती है तो जल जीवन मिशन से जुड़े कई कामों को गति मिलेगी। इसी तरह केंद्र सरकार पर आदिवासी छात्रों की 7 साल की स्कॉलरशिप की 564 करोड़ राशि बकाया है। MP सरकार को उम्मीद है कि केंद्र सरकार यह राशि जारी करेगी। इससे मध्य प्रदेश को बड़ा लाभ मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट