P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीसप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व महापौर ने लिया व्यवस्थाओं का जायज़ाकटनी।

सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व महापौर ने लिया व्यवस्थाओं का जायज़ाकटनी।

सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व महापौर ने लिया व्यवस्थाओं का जायज़ाकटनी। श्री रंगनाथ नगर में 31 जनवरी से प्रारंभ होने वाली सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से एक दिन पूर्व शुक्रवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने पार्षदों के साथ कथा पंडाल पहुँचकर नगर निगम द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान महापौर ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की स्थिति का बारीकी से जायज़ा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कथा आयोजन की पूरी अवधि के दौरान सभी व्यवस्थाएँ सुचारु रूप से संचालित की जाएँ, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।महापौर ने विशेष रूप से नियमित साफ-सफाई, कीटनाशक दवाओं के छिड़काव, पहुँच मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम की पूरी टीम श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना का सशक्त माध्यम भी है। ऐसे आयोजनों से नगर में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है। महापौर ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए नगर निगम की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।उल्लेखनीय है कि इस सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित श्री इंद्रेश जी उपाध्याय द्वारा अमृतमयी कथा वाचन किया जाएगा। इससे पूर्व भी महापौर द्वारा कथा स्थल का निरीक्षण किया जा चुका है।निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य सर्व श्री सुभाष साहू, डॉ. रमेश सोनी, सुरेन्द्र गुप्ता, उमेंद्र अहिरवार, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, वंदना राजकिशोर यादव, सुनीता कमलेश चौधरी सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।Mayor inspects arrangements ahead of seven-day Shrimad Bhagwat Katha in Katni

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट