P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीखरीफ उपार्जन की निगरानी हेतु जिला व उपखंड स्तरीय समितियां गठित

खरीफ उपार्जन की निगरानी हेतु जिला व उपखंड स्तरीय समितियां गठित

🔳खरीफ उपार्जन की निगरानी हेतु जिला व उप खंड स्तरीय समितियां गठित

🔳कलेक्टर श्री तिवारी ने जारी किया आदेश

🔳कटनी – खरीफ उपार्जन की समस्‍त प्रक्रिया, स्‍कंध की गुणवत्‍ता पर्यवेक्षण तथा नीति के अंतर्गत कठिनाइयों के निराकरण के लिए कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने जिला स्तरीय एवं उपखंड स्‍तरीय समितियों का गठन किया है।

कलेक्‍टर श्री तिवारी द्वारा गठित जिला स्‍तरीय उपार्जन समिति के अध्‍यक्ष कलेक्‍टर होगे। जबकि जिला आपूर्ति अधिकारी सदस्‍य सचिव और सदस्‍य के तौर पर जिला लीड बैंक अधिकारी उपसंचालक कृषि, सहायक आयुक्‍त सहकारिता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, महाप्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, जिला प्रबंधक एमपी एससीएससी व म.प्र. वेयर हाउस लॉजिस्‍टक कार्पोरेशन के जिला प्रबंधक तथा अधीक्षक भू अभिेलेख और सचिव कृषि उपज मंडी को सदस्‍य बनाया गया है।

इसके अलावा उपखंड उपार्जन समिति के अध्‍यक्ष संबंधित अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व होंगे। जबकि सदस्‍य सचिव के तौर पर सहायक व कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी रहेंगे। उपखण्‍ड स्‍तरीय उपार्जन समिति के सदस्‍य अनुविभागीय अधिकारी कृषि, सहका‍रिता विस्‍तार अधिकारी, शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक गोदाम प्रभारी एमपीएससीएससी व गोदाम प्रभारी एमपी वेयर हाउस कार्पोरेशन और सचिव कृषि उपज मंडी को सदस्‍य बनाया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट