P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशBhopal Traffic Diversion Today: डोल ग्यारस जुलूस पर इन रूट्स से न...

Bhopal Traffic Diversion Today: डोल ग्यारस जुलूस पर इन रूट्स से न जाएं, देखें पूरा रूट प्लान

Bhopal Traffic Diversion Today: डोल ग्यारस जुलूस पर इन रूट्स से न जाएं

Bhopal Traffic Diversion Today: 3 सितंबर को डोल ग्यारस के दिन राजधानी भोपाल में डोल ग्यारस जुलूस निकाला जाएगा। जिसके कारण भोपाल शहर का ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। नगरी यातायात पुलिस विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार बुधवार की दोपहर 1 बजे से भोपाल शहर में कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए यातायात डायवर्सन जारी किया गया है।देखें पूरा रूट प्लान –

डोल ग्यारस जुलूस चैक बाजार से प्रारंभ होकर लखेरापुरा, भवानी मंदिर पीरगेट, सिंधी कालोनी मार्केट,जनकपुरी पानी की टंकी, जुमेराती गेट, सराफा चैक, इब्राहिमपुरा, रंजन पेन कार्नर, सुल्तानिया रोड़, बुधवारा, तलैया काली मंदिर, लिली टाॅकिज चैराहा, पीएचक्यू तिराहा होकर खटलापुरा मंदिर के पास खत्म होगा।

डोल ग्यारस जुलूस के आनुसार डायवर्सन प्लान:-

1. जुलूस पीरगेट पहुचने पर- रायल मार्केट चैराहे से पीरगेट की ओर जाने वाने सभी मध्यम एवं भारी माल वाहक वाहन/ बीसीएलएल की बसों का पीरगेट की ओर आवागमन परिवर्तित रहेगा। जो रायॅल मार्केट से तीन मोहरा, भोपाल टाॅकीज, नादरा बस स्टेण्ड, भारत टाॅकीज होकर आवागमन करेंगे। भोपाल टाॅकीज चैराहे से इमामबाडा की ओर आने वाले सभी मध्यम एवं भारी माल वाहक वाहन का आवागमन परिवर्तित रहेगा। जो परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर आवागमन कर सकेगें।

2. जुलूस इमामबाडा चैकी पहुचने पर- नादरा बस स्टैण्ड से घोडा नक्कास छोटे भैया चैराहे की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन परवर्तित रहेगा । ये वाहन परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर आवागमन करेंगे ।

3. जुलूस पानी की टंकी तिराहे पहुचने पर- आजाद मार्केट तिराहे से जुमेराती गेट की ओर सभी प्रकार के वाहनों को आवागमन परिवर्तित रहेगा । चैक बाजार से लोहा बाजार जुमेराती गेट की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन परिवर्तित रहेंगे ।

4. जुलूस रंजन पेन कार्नर सुल्तानिया रोड पहुचने पर- मोती मस्जिद तिराहे से बुधवारा जाने वाले सभी प्रकार के मध्यम एवं भारी माल वाहक वाहन का आवागमन परिवर्तित रहेगा। इसी प्रकार बुधवारा से मोती मस्जिद तिराहे जाने वाले सभी प्रकार के मध्यम एवं भारी माल वाहक वाहन का आवागमन परिवर्तित रहेगा। ये वाहन मोती मस्जिद से रेतघाट गिन्नोरी होकर आवागमन कर सकेगे। इसी प्रकार बुधवारा से गिन्नोरी रेतघाट होकर आवागमन कर सकेगे।

5. जुलूस तलैया काली मंदिर पहुचने पर- हल्के वाहन/दुपहिया/चार पहिया वाहन- भारत टाॅकीज से लिलि टाॅकीज होकर पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा तक समस्त वाहनों का आना-जाना पूर्णत परिवर्तित रहेगा। भारत टाॅकीज से पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा की ओर आने वाले समस्त वाहन भारत टाॅकीज चैराहा, पुल बोगदा, प्रभात चैराहा, सुभाष नगर ओव्हर ब्रिज होकर, एमपी नगर एवं न्यू मार्केट होकर नये शहर की ओर जा सकेंगे।

इसी प्रकार रेल्वे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन पुलिस कंट्रोल रूम से भारत टाॅकीज की ओर न जाकर पुलिस कंट्रोल रूम, जेल मुख्यालय, कोर्ट चैराहा, मैदा मिल, सुभाष नगर ओव्हर ब्रिज, प्रभात चैराहा होकर जा सकेंगे।

सभी भारी, मध्यम वाहन/सभी माल वाहक वाहन/बीसीएलएल की बसें- रोशनपुरा से भारत टाॅकीज की ओर जाने वाले वाहन रोशनपुरा चैराहा, अपेक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1, बोर्ड ऑफिस, डीबी मौल, मैदा मिल, सुभाष नगर ओव्हर ब्रिज, प्रभात चैराहा होकर भारत टाॅकीज की ओर आवागमन कर सकेंगे।

इसी प्रकार भारत टाॅकीज से रोशनपुरा चैराहा की ओर जाने वोल भारत टाॅकीज, बोगदा पुल, प्रभात चैराहा, सुभाष नगर ओव्हर ब्रिज, एमपी नगर, बोर्ड ऑफिस, लिंक रोड़ नंबर-1 होकर रोशनपुरा की ओर आवागमन कर सकेंगे।

6. जुलूस खटलापुरा मंदिर पहुचने पर- पुराने मछली घर तिराहे से खटला पुरा एवं पीएचक्यू तिराहे से खटलापुरा रोड पर आवागमन परिवर्तित रहेगा। ये वाहन पुलिस कन्ट्रोल रूम तिराहा गांधी पार्क होकर आवागमन कर सकेगें।

भोपाल शहर यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन करने एवं परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात हेल्पलाईन फोन नंबर-0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट