अलीराजपुर, नावेद रजा/ खबर डिजिटल/ तहसील कठ्ठिवाड़ा के ग्राम पंचायत बोकड़िया के ग्रामीणों ने जनसुनवाई शिविर में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गांव तक पहुँचने वाले मार्ग के तत्काल सुधार की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया सी कि बोकड़िया के वास्कले फलिया, भयडिया फलिया, कनासिया फलिया, जमरा फलिया, होली फलिया और पटेल फलिया सहित लगभग 1500 की आबादी इस मार्ग पर निर्भर है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक आने वाला करीब 5 किलोमीटर लंबा मार्ग बरसात में गहरे गड्ढों और पानी से भर जाता है, जिससे आवाजाही बुरी तरह प्रभावित होती है। इस मार्ग से होकर ही 2 आंगनवाड़ी केंद्र, 3 प्राथमिक स्कूल और 1 उपस्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचा जाता है। वहीं, मजदूर, छात्र, स्वास्थ्यकर्मी और आपातकालीन वाहन (108 एम्बुलेंस, पुलिस सहायता वाहन आदि) भी इसी मार्ग से गुजरते हैं।
अलीराजपुर की यहां खबर भी जरूर पढ़ें-तिरुपति में गुम हुए श्रद्धालु सुरक्षित मिले, कलेक्टर बेडेकर के प्रयास रंग लाए
ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग की जर्जर स्थिति के कारण बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। गुजरात सीमा से सटे होने की वजह से किसान समय पर अपनी उपज मंडियों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं, जिससे आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू कराया जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके।


