राणापुर/नावेद रजा/खबर डिजिटल/ दशहरा पर्व के अवसर पर नगर परिषद द्वारा नगर के दशहरा मैदान पर बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक स्वरूप 41 फीट ऊंचे रावण का दहन नगर परिषद अध्यक्षा सुश्री दीपमाला दिलीप सिंह नलवाया द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर व ग्रामीणजन उपस्थित रहे। रावण दहन से पूर्व आकर्षक आतिशबाजी की गई। कार्यक्रम में नगर परिषद सीएमओ लक्ष्मीकांत शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया, मंडल अध्यक्ष कमलेश नायक, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर नायक,दिलीप नलवाया सहित पार्षदगण, कर्मचारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
आदिवासी गरबा नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

वहीं इस अवसर पर दोपहर में आदिवासी समाज की गरबा परंपरा को संजोने के उद्देश्य से आदिवासी गरबा नृत्य प्रतियोगिता का प्रोग्राम आयोजन भानु भुरिया मित्र मंडल द्वारा किया गया। सभी गरबा मंडलियों को 3100-3100 रुपए नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा व आदिवासी भाई-बहनों ने गरबा में भाग लेकर उत्साहपूर्वक आनंद लिया।
थाना राणापुर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम

दशहरा पर्व पर पारंपरिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम थाना राणापुर में थाना प्रभारी दिनेश रावत के नेतृत्व में आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस स्टाफ ने शस्त्र पूजन कर बुराई पर विजय का संकल्प लिया।इस अवसर पर उपनिरीक्षक नीलिमा शर्मा, भेरूसिंह सोलंकी, राहुल भिडे, सहायक उपनिरीक्षक हिमांशु चौहान, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र, राजु रावत, जगतसिंह चौहान, राजेन्द्र गणावा सहित थाने का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


