P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशराहुल गांधी के आरोपों पर जवाब देगा चुनाव आयोग, दोपहर 3 बजे...

राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब देगा चुनाव आयोग, दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली। खबर डिजिटल ( हर पल आपके साथ )
भारत निर्वाचन आयोग आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया SIR के आरोपों का जवाब देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। यह प्रेस वार्ता दोपहर 3 बजे दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया सेंटर में आयोजित की जाएगी।

बीते दिनों राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि आयोग “वोट चोरी” में शामिल है। राहुल गांधी ने दावा किया था कि हाल के चुनावों में मतदाताओं के अधिकारों से छेड़छाड़ की गई और पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए।

आयोग के सूत्रों के अनुसार, आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग इन सभी आरोपों का एक-एक कर विस्तार से जवाब देगा। माना जा रहा है कि आयोग राहुल गांधी के आरोपों को निराधार बताते हुए साक्ष्यों और आधिकारिक आंकड़ों के साथ अपना पक्ष सामने रखेगा।

चुनाव आयोग की यह प्रेस वार्ता इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि इससे देशभर में मतदाताओं के बीच उठे सवालों और राजनीतिक हलचल पर विराम लगाने की कोशिश होगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट