Rewa News: रीवा शहर के कई सरकारी कार्यालयों के लाखों के बिजली के बिल बकाया है। नगर निगम, जनपद पंचायत कार्यालय सहित अन्य कई सरकारी विभागों के बिजली के बिल बकाया है, जिसको लेकर अब बिजली विभाग द्वारा कार्यवाही भी शुरु कर दी गई है। रीवा के जनपद पंचायत कार्यालय का करीब 3 से 4 लाख रूपये का बिजली का बिल बकाया है, जिसको लेकर बिजली विभाग ने कार्यवाही करते हुए जनपद कार्यालय का कनेक्शन काट दिया है। जिसके बाद कार्यालय के कर्मचारी गर्मी में बिना पंखे और कूलर के काम करने को मजबूर है।
जनपद कार्यालय का काटा कनेक्शन
रीवा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बिजली का करीब 3 से 4 लाख रुपये का बिल जमा न होने पर विद्युत विभाग ने जनपद पंचायत कार्यालय का कनेक्शन काट दिया है। जिसके बाद अब कार्यालय के कर्मचारी और यहां आने वाले लोग गर्मी से बेहाल हो रहे है। यहां के कर्मचारी कागज को ही पंखा बनाकर उसी के हवा के सहारे काम करने को मजबूर हो रहे है। इसको लेकर बिजली विभाग द्वारा कई बार बातचीत की गई, लेकिन बिजली का बिल नहीं जमा किया गया, जिसके बाद बिजली विभाग द्वारा जनपद कार्यालय की बिजली काट दी गई।
कर्मचारियों का गर्मी से बेहाल
हालांकि यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है, लोग इस बात से हैरान हैं कि एक सरकारी संस्था ही अपने बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाई, जिसके चलते इतनी बड़ी कार्रवाई करनी पड़ी। कार्यालय में बिजली न होने से दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं, और कर्मचारियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर निगम का 80 लाख का बिल बकाया
हालांकि इसके अलावा नगर निगम का एक करोड़ 80 लाख रूपये का बिल भी बकाया है। साथ ही अन्य सरकारी विभाग को मिलाकर साढ़े तीन करोड़ का बिजली का बिल बकाया है। अगर जल्द ही इनके द्वारा जल्द ही बिजली का बिल नहीं जमा किया गया तो इन कार्यालयों पर भी बिजली विभाग द्वारा कार्यवाही की जाएगी। नगर निगम जो खुद लोगों टैक्स जमा नहीं होने पर कुर्की की कार्यवाही करता है उसका खुद का इतना बिल बकाया होना एक गंभीर सवाल खड़ा करता है।


