P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीवृत्त बहोरीबंद के ग्रामों एवं हाइवे के ढाबों में आबकारी विभाग की...

वृत्त बहोरीबंद के ग्रामों एवं हाइवे के ढाबों में आबकारी विभाग की दबिशआबकारी अधिनियम के तहत पाँच प्रकरण पंजीबद्ध

खबर डिजिटल/कटनी न्यूज़— कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है।जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम ने बताया कि निर्देशों के अनुपालन में चलाए जा रहे अभियान के तहत वृत्त बहोरीबंद के ग्राम निटर्रा, करहिया, बिलहरी और मतवारी में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान 15 पाव देशी मदिरा, 2 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 195 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर जब्त किया गया। जब्त सामग्री का कुल मूल्य 30 हजार 600 रुपए आंका गया है। इस कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत चार प्रकरण दर्ज किए गए।हाईवे के ढाबों पर सघन जांचआबकारी अधिकारी विभा मरकाम ने बताया कि आबकारी टीम ने पिपरौध, तेवरी और स्लीमनाबाद स्थित नेशनल हाईवे किनारे के ढाबों पर भी सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।ढाबा संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि विशेषकर रात के समय ढाबों एवं सार्वजनिक स्थलों पर मदिरा पान या अवैध शराब विक्रय जैसी गतिविधियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।टीमें लगातार निगरानी परकार्रवाई में आबकारी वृत्त बहोरीबंद प्रभारी, उपनिरीक्षक केशव उइके, वृत्त स्लीमनाबाद प्रभारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर विभाग द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। सभी वृत्त प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन जांच कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट