P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशइंदौर में यहां बजरंग बली पूरी करते हैं हर मुराद… रणजीत हनुमान...

इंदौर में यहां बजरंग बली पूरी करते हैं हर मुराद… रणजीत हनुमान के नाम से देशभर में प्रसिद्ध

कोर्ट कचहरी के केस से मिलता है छुटकारा

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ देशभर में हनुमान जी के अनेक मन्दिर होंगे, लेकिन इंदौर में एक मंदिर ऐसा है, जहां हनुमानजी बाबा रणजीत के रुप में विराजमान है। ये शहर के पश्चिम क्षेत्र में स्थित है, यहां रोजाना हजारों भक्तों का तांता लगता है। मान्यता है कि इस मंदिर पर शीश नवाने के बाद विपक्षियों पर विजय का आशीर्वाद बजरंग बली अवश्य देते हैं। उसके बाद भक्त स्वयं ही बाबा रणजीत को चोला चढ़ाकर धन्यवाद देता है।

कोर्ट-कचहरी से मिलेगा छुटकारा
अगर आपका कोई केस कोर्ट कचहरी में सालों से चल रहा है, उसका कोई हल नहीं निकल पा रहा, वकील साहब के चक्कर लगाकर परेशान हो गए हैं, तो इसका रास्ता मिलेगा, इंदौर के प्राचीन बाबा रणजीत हनुमान के दर पर, क्योंकि कहा जाता है कि इस तरह के मामलों के निपटारे के लिए बजरंग बली के यह मंदिर काफी प्रसिद्ध है। जिसके लिए रोजाना सैकड़ों भक्त मंदिर में दर्शन को आते हैं। नेता से लेकर अभिनेता तक मंदिर में दर्शन करने पहुंचते हैं।

मंगलवार और शनिवार होते हैं शुभ दिन
रणजीत हनुमान मंदिर इंदौर के लोगों को लिए आस्था का बड़ा केंद्र है, यहां पर रोजाना भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है, लेकिन मंगलवार और शनिवार के दिन सुबह से दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता नजर आता है, जो सिलसिला दिन भर चलता रहता है। लंबी-लंबी कतारों में लगकर लोग अपने आराध्य के दर्शन कर पुण्य प्राप्त करते हैं। जिनमें कई भक्त ऐसे भी होते हैं, जो किसी भी माध्यम से बाबा रणजीत के दर्शन रोजाना करते हैं।

नगर भ्रमण को निकलेंगे बाबा रणजीत
आने वाले महीने में प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर पर रणजीत अष्टमी मनाई जाएगी, बाबा रणजीत की प्रभातफेरी निकाली जाएगी। चार दिवसीय उत्साह की तैयारी शुरू की जा रही है, सुबह 5 बजे नगर भ्रमण को निकलेंगे। 12 दिसंबर को बाबा लोगों को दर्शन देंगे और 4 दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियां अभी से शुरु हो चुकी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट