P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशAjay Singh Statement : राहुल गांधी की मांग के खिलाफ पूर्व मंत्री...

Ajay Singh Statement : राहुल गांधी की मांग के खिलाफ पूर्व मंत्री अजय सिंह!, दिया बयान

Ajay Singh Statement : मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ट नेता, चुरहट विधानसभा से कांग्रेस विधायक और कांग्रेस की सरकार में मंत्री रहे अजय सिंह राहुल भैया का कांग्रेस पार्टी से मोहभंग दिखाई देने लगा है। यह बात हम इसलिए कह रहे है, क्योंकि अजय सिंह राहुल भैया ने छतरपुर में उनकी ही पार्टी के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी की मांग के खिलाफ ऐसा बयान दिया है, जो उन्हें पार्टी स्तर पर भारी पड़ सकता है।

राहुल की मांग, पार्टी नेताओं का किनारा

दरअसल, काग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश भर मे जातिगत जनगणना का माहौल तैयार कर केन्द्र पर दबाब बनाने की जिस मांग की आवाज बुलंद की, अब उसी मांग को उनकी पार्टी के बडे नेता किनारा कर रहै है। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री अजय सिंह राहुल ने छतरपुर मे राहुल गांधी की उस मांग को गलत बताया है, जिसमे हाल मे केन्द्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना की घोषणा की थी।

अजय सिंह का बयान

दरअसल, पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक अजय सिंह राहुल भैया अल्प प्रवास पर छतरपुर पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए जब पत्रकारों ने उनसे जातिगत जनगणा को लेकर सवाल किया। पत्रकारों ने कहा की क्या आप जातिगत जनगणना के पक्ष में है क्या? तो उन्होंने कहा कि मैं कोई इस तरह की मांग के पक्ष में नहीं हूं, जहां पर विभाजन हो, जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया जाए, उस पर ठोक बजाकर फिर कार्यक्रम बनना चाहिए। कुल मिलाकर अजय सिंह का कहना था कि वह ऐसी मांगो का समर्थन नही करते ,जिसमे समाज द्वेष पैदा हो।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट