Arun Yadav Rajya Sabha : मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई हैं। विधानसभा में संख्या बल के आधार पर यह तय माना जा रहा है कि दो सीटें भाजपा के खाते में जाएंगी, जबकि एक सीट कांग्रेस के हिस्से में आने की संभावना है।
अरूण यादव का बयान
इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने अपनी संभावित दावेदारी को लेकर स्थिति साफ कर दी है। बुरहानपुर में आयोजित ईद मिलन कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे राज्यसभा की दौड़ में शामिल नहीं हैं। उम्मीदवार का चयन पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा और अंतिम फैसला दिल्ली हाईकमान ही लेगा।
कांग्रेस में नहीं मतभेद
अरुण यादव ने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और किसी प्रकार के मतभेद की स्थिति नहीं है। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी अपने हिस्से की सीट आसानी से जीत लेगी। बिहार में हाल ही में सामने आए भीतरघात के मामलों पर प्रतिक्रिया देते हुए यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की स्थिति अलग है और यहां हार्स ट्रेडिंग जैसी कोई आशंका नहीं है।


