घंसौर(सिवनी)/मनोज नामदेव/खबर डिजिटल/ सिवनी जिले के अंतिम क्षोर में बसे घंसौर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बुलाया गया बंद का व्यापक असर देखने मिला जहां सुबह से ही बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा । यह पहला मौका था कि जब पूरे क्षेत्र के सभी राजनीतिक दलों ने एक साथ एक आवाज में बंद का समर्थन किया पूरे क्षेत्र के 234 गांव द्वारा इस बंद को समर्थन प्राप्त था लगभग पूरे घंसौर तहसील के विभिन्न ग्रामों से आए प्रतिनिधियों ने मंच से खुलकर सिविल हॉस्पिटल बनाए जाने की मांग जायज बताते हुए एक शुर में समर्थन दिया।
सुबह से दिखे बाजार बंद
घंसौर बंद को सफल बनाने के लिए यूं तो सोशल मीडिया, और एलाउंसमेंट के जरिए लगभग एक हफ्ते पहले से व्यापक प्रचार प्रसार किया गया था जिसका असर सोमवार को सुहब से ही नगर में देखने मिला जहां नगर की छोटी बड़ी हर दुकानों में ताले लटके दिखे तो यह पहला मौका था जब नगर की जनता और व्यापारियों ने स्वयं ही अपने प्रतिष्ठान बंद करके अस्पताल से जुड़ी जायज मांगों में अपना खुलकर सहयोग किया।
अनुविभागीय अधिकारी घंसौर को सौंपा गया ज्ञापन
आज बंद के दौरान जो झलकियां देखने मिली वह अकसर कभी कभार ही देखने मिलती हैं सभी दलों के नेता एक ही मंच पर दिख रहे थे सभी ने अपने उद्वोधन में खुलकर अपनी बात रखी और जल्द से जल्द क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुधार करने घंसौर हॉस्पिटल को सिविल हॉस्पिटल बनाने, और विशेषज्ञ डॉक्टरों की पोस्टिंग कराने के लिए अपना पक्ष रखा । इसी दौरान कार्यक्रम के अंत में अनुविभागीय अधिकारी घंसौर श्री विशन सिंह ठाकुर को ज्ञापन सौंपा गया और उनके माध्यम से प्रशासन को चेताते हुए स्पष्ट शब्दों में एक शुर के साथ कहा गया है अगर एक हफ्ते में कोई सार्थक परिणाम नहीं मिला तो उर्ग आंदोलन के लिए शासन प्रशासन जिम्मेदार रहेगा वहीं अनुविभागीय अधिकारी घंसौर ने भी ज्ञापन के विभिन्न बिंदुओं में जिला कलेक्टर और जिले के अधिकारियों से बात करके राज्यपाल महोदय तक ज्ञापन पहुंचाने का आश्वासन दिया।
यह है प्रमुख मांगें
आज बुलाए गए घंसौर बंद में सौंपे गए ज्ञापन में निम्न बिंदुओं मुख्य रूप से शामिल किए गए थे जिनमें –
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर को सिविल हॉस्पिटल बनाया जाए
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर को अतिशीघ्र विशेषज्ञ डॉक्टरों की पदस्थापना की जाए
जरूरी उपकरण ,आपातकालीन व्यवस्था एवं दवाईयां की पूर्ति अतिशीघ्र की जाए
वर्षों से पदस्थ डॉक्टरों एवं अन्य स्टॉप का स्थानांतरण अन्यत्र कही किया जाए
घंसौर अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ ,महिला रोग विशेषज्ञ,हड्डी रोग विशेषज्ञ, और अन्य विशेषज्ञों की पदस्थापना अतिशीघ्र की जाए
घंसौर स्वास्थ्य केंद्र में एक निगरानी समिति बनाई जाए जो अस्पताल की व्यवस्थाओं की देखरेख कर सके।


