P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशघंसौर के मुख्य बाजार में रोजाना जाम की स्थिति… दुकानदारों का कब्जा,...

घंसौर के मुख्य बाजार में रोजाना जाम की स्थिति… दुकानदारों का कब्जा, पार्किंग सुविधा नहीं

सड़कों पर रेंगते वाहन

घंसौर(सिवनी)/मनोज नामदेव/खबर डिजिटल/ सिवनी के घंसौर में हर दिन बाजार में जाम लगने से आम जनता परेशान रहती हैं। घंसौर बाजार की मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण किए जाने से एक बार फिर सड़कें छोटी पड़ गई है, सड़क के दोनों तरफ दुकानदार द्वारा दुकान के आगे सड़क पर भी दुकान की सामग्री लगा देने से सड़क दिन प्रतिदिन सिकुड़ती जा रही है, इतना ही नहीं तीन पहिया और चार पहिया खड़े करने से जाम की स्थिति बन जाती है।

दुकान के सामने करतें हैं गाड़िया पार्क
दुकानदार अपने दुकान के सामने ही ग्राहकों की गाड़ियां पार्क कराते हैं, जबकि पहले से उनका सामान बाहर जमा होने से सड़के सिकुड़ चुकी है, जिसके कारण लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। इसीलिये घंसौर बाजार की मुख्य सड़क पर अतिक्रमण के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,जबकि अब इस मामले में कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

ग्राम पंचायत और प्रशासन मौन
मुख्य बाजार में जाम की स्थिति पर ग्राम पंचायत और प्रशासन पूरी तरह से मौन है, जबकि लोगों की परेशानियों को दूर करने का जिम्मा उनका है। मालूम हो कि जाम के कारण बाजार के मुख्य मार्ग स्थित बाजार से रेलवे ब्रिज शारदा रोड आदि जगहों की स्थिति ऐसी बन जाती है कि वाहन तो दूर पांव पैदल आवागमन भी परेशानी भरा होता है।

लोगों के अपने-अपने तर्क
मुख्य मार्ग स्थित फुटकर विक्रेताओं का कहना है कि परिवार का भरण-पोषण करने के लिए सड़क पर दुकान लगाना उनकी मजबूरी बनी हुई है, बताया कि बड़े वाहनों का बाजार में प्रवेश कराना एवं सड़क के किनारे दोनों ओर पार्किंग ना होने से लोगों द्वारा वाहन खड़ा करना सड़क जाम का एक मुख्य कारण है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक, पार्किंग व्यवस्था एवं अतिक्रमण नहीं हटेगा तब तक ये समस्या बनी रहेगी. घंसौर नगर में जाम विशेषकर मुख्य मार्ग में बड़े व छोटे वाहनों की वजह से लगता है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट