P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकांदावानी स्कूल के शिक्षकों की अनोखी पहल… 27 विद्यार्थियों को बांटे गर्म...

कांदावानी स्कूल के शिक्षकों की अनोखी पहल… 27 विद्यार्थियों को बांटे गर्म कपड़े

बच्चों के खिल उठे चेहरे

डिंडौरी/शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ बजाग विकासखंड बजाग के वनग्राम कांदावानी स्थित शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला में शिक्षकों द्वारा मानवीय संवेदना और सामाजिक दायित्व का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए विद्यालयीन छात्र-छात्राओं को ठंड से बचाने के लिए शिक्षकों ने स्वेच्छा से अपने खर्च पर गर्म कपड़ों का वितरण किया।

बच्चों को दिए गर्म कपड़े
विद्यालय के पदस्थ शिक्षक, शिक्षिकाओं व अतिथि शिक्षकों ने मिलकर कुल 27 बच्चों को स्वेटर व गर्म वस्त्र प्रदान किए। जैसे ही बच्चों को नए गर्म कपड़े मिले, उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। ग्रामीण अंचल से आने वाले कई बच्चों के लिए यह सहयोग अत्यंत उपयोगी साबित हुआ।

इनकी रही पहल
विद्यालय के प्राथमिक शिक्षक दीपक कुमार परते, अतिथि शिक्षक युगराज मांडले, फूल सिंह देवडिया, कृष्ण कुमार मांडले, शीलता धुर्वे सहित अन्य शिक्षकों ने संयुक्त रूप से इस नेक कार्य में योगदान दिया। शिक्षकों का कहना है कि ठंड के कारण कई बच्चे नियमित रूप से विद्यालय नहीं आ पा रहे थे, लेकिन अब वे बिना किसी परेशानी के पढ़ाई जारी रख सकेंगे।

अभिभावक भी हुए प्रसन्न
शिक्षकों की इस पहल से अभिभावक भी अत्यंत प्रसन्न हैं। उनका मानना है कि ऐसी सामाजिक पहलें न केवल बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाती हैं, बल्कि शिक्षा के प्रति उनकी नियमितता भी सुनिश्चित करती हैं। उम्मीद है कि इस सहयोग से विद्यालय की उपस्थिति में भी वृद्धि होगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट