नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ 29 अक्टूबर, बुधवार के दिन सोने में हल्की गिरावट देखी जा रही है। हालांकि चांदी की चमक दिखाई दे रही है। मंगलवार को सोने और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट आई थी। दिवाली के बाद से ही सोने और चांदी में ताबड़तोड़ गिरावट नजर आ रही है। बतातें है आपके शहर में सोने और चांदी की क्या है कीमत?
सोना फिर गिरा, चांदी उठी!
बुधवार को सोने में हल्की गिरावट है। लेकिन चांदी में तेजी जारी है। दिवाली के बाद भी सोना और चांदी निवेशकों के बीच चर्चा में हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शादी का सीजन आने वाला है। 1 नवंबर को देवउठनी ग्यारस है। जिसके बाद शादी के कार्यक्रम शुरु हो जाएंगे।
शादी में सोने की बिक्री में बढ़ोतरी
शादी सीजन में सोने की डिमांड सबसे ज्यादा होती है। क्योंकि हमारे देश में लोग सोना सिर्फ निवेश के उद्देश्य से नहीं खरीदते। ये एक परंपरा का हिस्सा है। आइए जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी का भाव कितना चल रहा है?
कितना है सोने का भाव?
बुधवार को सोने में 108 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। अभी सोने का भाव 1लाख 19 हजार 538 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। सोने ने अब तक 1 लाख 19 हजार 505 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1 लाख 20 हजार 104 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है। मंगलवार को शाम सोने की कीमत 1 लाख 18 हजार 43 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। 22 कैरेट की कीमत 1 लाख 8 हजार 127 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट की कीमत 88 हजार 532 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
कितनी है चांदी की कीमत?
एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का भाव 1 लाख 45 हजार रुपये चल रहा है। इसमें 658 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी है। IBJA में मंगलवार शाम को 1 किलो चांदी का भाव 1 लाख 41 हजार 896 रुपये चल रहा था।
आपके शहर में क्या है दाम?
शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
पटना 1,19,710 1,45,080
जयपुर 1,19,760 1,45,140
कानपुर 1,19,810 1,45,200
लखनऊ 1,19,900 1,45,220
भोपाल 1,19,990 1,45,340
इंदौर 1,19,990 1,45,340
चंडीगढ़ 1,19,870 1,45,180
रायपुर 1,19,730 1,45,100


