*कैमोर हत्याकांड पर विधायक संजय पाठक का पत्र — पोस्टमार्टम में परिवार की उपस्थिति की मांग*
कटनी – कैमोर में बजरंग दल नेता नीलू रजक की निर्मम हत्या के बाद अब मामला संवेदनशील मोड़ लेता जा रहा है।विघ्ढ़ विधायक संजय पाठक ने इस घटना को लेकर कलेक्टर आशीष तिवारी को पत्र लिखा है।पत्र में विधायक पाठक ने लिखा है कि — “नीलू रजक की पत्नी एवं परिवार का कहना है कि उनकी अनुमति और उपस्थिति के बिना शव का पोस्टमार्टम न कराया जाए। उन्हें आशंका है कि प्रशासन सुबह जल्दबाजी में बिना जानकारी दिए पोस्टमार्टम कर सकता है।”विधायक पाठक ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया है कि परिवार की अनुमति एवं उपस्थिति के बिना पोस्टमार्टम की कार्रवाई न की जाए, ताकि जांच प्रक्रिया पर किसी प्रकार का अविश्वास न उत्पन्न हो।


