P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशबांधवगढ़ सफारी पड़ी भारी.. पर्यटक हुए ठगी का शिकार!

बांधवगढ़ सफारी पड़ी भारी.. पर्यटक हुए ठगी का शिकार!

ऑनलाइन ठगी का मामला

उमरिया/केजी पांडेय/ खबर डिजिटल/ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व घूमने आए गुजरात के एक पर्यटक के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। होटल और सफारी बुकिंग के नाम पर युवक से 5 हजार रुपये ऐंठ लिए गए। पीड़ित जब परिवार के साथ पहुंचा तो न होटल मिला, न सफारी बुकिंग। आरोपी फोन बंद कर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की बात कही है।

पर्यटकों से ठगी का मामला
विश्व विख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में घूमने पहुंचे गुजरात राजकोट के पर्यटक के साथ ऑनलाइन ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित पर्यटक पार्थ अनिलभाई योगुले ने बांधवगढ़ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने परिवार के साथ टाइगर सफारी का आनंद लेने मध्यप्रदेश आए थे। इसके लिए उन्होंने इंटरनेट पर होटल और सफारी बुकिंग की जानकारी खोजी, तभी उन्हें एक व्यक्ति का नंबर मिला जिसने अपना नाम अंकित कुमार बताया।पीड़ित ने पुलिस को बताया कि अंकित कुमार ने स्वयं को बांधवगढ़ के किसी होटल का प्रतिनिधि बताकर उन्हें सस्ते दामों में होटल और सफारी बुक कराने का भरोसा दिया। उस व्यक्ति ने एडवांस भुगतान के तौर पर 5000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने की मांग की। भरोसा होने के कारण पर्यटक ने फटाफट राशि भेज दी और बुकिंग कन्फर्म होने की प्रतीक्षा करने लगे।

पीड़ित पक्ष का क्या है कहना?
पीड़ित का कहना है कि जैसे ही वह परिवार के साथ बांधवगढ़ पहुंचे, तो न तो जिस होटल की बुकिंग का दावा किया गया था वह मौजूद था, न वहां उनका नाम किसी रजिस्टर में मिला। इसके अलावा सफारी बुकिंग की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। कई बार फोन करने पर आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया जिसके बाद पीड़ित को समझ आ गया कि वह ठगी का शिकार हो चुके हैं।मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए पर्यटकों को किसी भी बुकिंग से पहले अधिकृत वेबसाइट और सरकारी पोर्टल की ही मदद लेने की सलाह दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट