Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशIndore Political News: इंदौर बीजेपी को एक सुर में बांध गई विधायक...

Indore Political News: इंदौर बीजेपी को एक सुर में बांध गई विधायक गोलू शुक्ला की बाणेश्वरी कावड़ यात्रा… एक-एक बीजेपी नेता हुआ शामिल

महेश्वर से महाकालेश्वर तक कावड़ यात्रा

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ खबरों के संसार में काफी दिन से चल रहा है कि निगम-मंडल समेत प्राधिकरण नियुक्ति में इंदौर के बीजेपी नेताओं की उपेक्षा की जा रही है। कई दिनों से इन्हें इंतजार था कि भोपाल से लिस्ट जारी होगी, जिसमें इंदौर के नेताओं को तवज्जो दी जाएगी। इंदौर विकास प्राधिकरण में भी नियुक्ति को लेकर बीजेपी नेताओं को काफी दिन से इंतजार है, लेकिन आला नेताओं में सहमति नहीं बनने के कारण वो लिस्ट भी रुकी हुई है। ऐसे में इंदौर से निकलने वाली एक यात्रा ने इंदौर की गुटबाजी को एक सिरे में पिरो दिया, वो थी इंदौर की विधानसभा तीन के विधायक गोलू शुक्ला की बाणेश्वरी कावड़ यात्रा। इस यात्रा में सभी गुटों के बीजेपी नेता शामिल हुए।

बीजेपी नेताओं ने उठाई बाणेश्वरी कावड़
महेश्वर से महाकालेश्वर उज्जैन तक निकलने वाली विधायक गोलू शुक्ला की बाणेश्वरी कावड़ यात्रा इंदौर बीजेपी की सियासत को एकता का संदेश दे दिया। इसमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, विधायक महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, उषा ठाकुर, मालिनी गौड़, महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत बीजेपी प्रदेश महामंत्री गौरव रणदीवे, सावन सोनकर, एकलव्य सिंह गौड़ शामिल हुए। ये एक बड़ा संदेश पार्टी आलाकमान तक पहुंचा है, क्योंकि इंदौर में कई गुट होने के चलते राजनीतिक नियुक्तियों पर रोक की बात कही जा रही है। जिस पर पटाक्षेप करने का काम इस कावड़ यात्रा ने कर दिखाया। जानकार बता रहे हैं कि आने वाले वक्त में इसके सियासी रंग भी देखने को मिल सकते हैं।

सांसद शंकर लालवनी ने दिल्ली से आकर की मुलाकात
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के राजनीतिक समीकरण इंदौर की विधानसभा तीन से गोलू शुक्ला के विधायक बनने के बाद बदलने लगे हैं, जबकि यह सीट पूर्व में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय की हुआ करती थी। जोकि सालों से बाणेश्वरी कावड़ यात्रा निकालते आ रहे हैं। उनकी राजनीतिक स्वीकार्यता का नजारा तब भी देखने को मिला, जब संसद के मानसून सत्र के बीच से समय निकालकर सांसद शंकर लालवानी भी गोलू शुक्ला से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। साथ ही उनकी कावड़ यात्रा में भी शामिल हुए। यह दर्शाता है कि बीजेपी आलाकमान की निगाह इंदौर की सियासत के इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम पर जरुर पड़ेगी, और इसके आधार पर निर्णय भी लिए जा सकते हैं।

वीडी शर्मा की पीएम मोदी से मुलाकात के मायने… दतिया हार के बाद दिल्ली में बढ़ी एमपी बीजेपी की हलचल

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट