P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालसरकारी कर्मचारियों को होगा बड़ा नुकसान, इस नियम में किया जा रहा...

सरकारी कर्मचारियों को होगा बड़ा नुकसान, इस नियम में किया जा रहा बदलाव!

मध्यप्रदेश के कर्मचारियों के लिए खास खबर, 5 डे वर्किंग कल्चर हो सकता है खत्म !

भोपाल/सुनील बंशीवाल/भोपाल/मध्यप्रदेश में भी सरकारी कर्मचारियों को लेकर एक खास खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक सरकार कई नियमों में बदलाव कर सकती है, जिनमें 5 डे वर्किंग कल्चर शामिल है। इसके जरिए काम के दबाव को कम करने का प्रयास होगा, क्योंकि जनता को काफी परेशान होना पड़ता है। सोमवार के इंतजार में जनता को काफी निराशा हाथ लगती है।

5 डे वर्किंग कल्चर पर मंथन
मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार 5 डे वर्किंग कल्चर को समाप्त करने पर विचार कर रही है। इसके लिए बाकायदा चार विभागों के आईएएस अफसरों की कमेटी बनाई गई है जो सरकारी छुट्टियों की समीक्षा करेगी।

5 दिन काम करते हैं कर्मचारी
मध्यप्रदेश में वर्तमान में सरकारी कर्मचारी पांच दिन काम करते हैं, जिसमें शनिवार और रविवार की छुट्टी होती है। कोविड-19 के दौरान शुरू किया गया यह 5 डे वर्किंग कल्चर अब खत्म होने की कगार पर है। जिसको लेकर अधिकारी मंथन कर रहे हैं।

कर्मचारी संगठनों ने की अनोखी मांग
एमपी के कर्मचारी संगठन 5 डे वर्किंग कल्चर के समर्थन में खड़े दिखाई दे रहे हैं। वो सरकार से मांग कर रहे हैं कि जयंती अवकाशों को कम किया जाए, लेकिन शनिवार का अवकाश बना रहे। हालांकि फिलहाल सरकार द्वारा गठित की गई कमेटी इस विषय पर विचार कर रही है। जिसका निर्णय आने के बाद असर दिखाई देगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट