P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीग्राम पंचायत कुम्हारवारा में विकास के नाम पर लापरवाही सड़क पर...

ग्राम पंचायत कुम्हारवारा में विकास के नाम पर लापरवाही सड़क पर कीचड़, ग्रामीण परेशान

सौरभ श्रीवास्तवकटनी खबर डिजिटल न्यूज़

सूत्रों के अनुसार रीठी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हारवारा में विकास कार्यों की पोल खुलती नजर आ रही है।ग्राम के मुख्य मार्ग पर बने बड़े गड्ढे को भरने के लिए मुरम तो डाली गई, लेकिन उसके बाद सड़क पर भारी कीचड़ जम गया, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत दर्पण पोर्टल पर लाखों रुपए के निर्माण और विकास कार्यों के बिल दर्ज हैं, जबकि धरातल पर अधिकांश कार्य अधूरे या शुरू ही नहीं हुए हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि विकास के नाम पर राशि तो निकाल ली गई, लेकिन ग्राम का वास्तविक विकास कागज़ों तक ही सीमित रह गया है।ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि पंचायत में चल रहे सभी कार्यों की सही तरीके से जांच की जाए, तो गंभीर गड़बड़ियों और अनियमितताओं का खुलासा होना तय है।इनका कहना है की सड़क पर बहुत बड़ा गड्ढा था जिसको भरने के लिए मुरुम बिछाई गई है बारिश हो रही जिसकी वजह से कीचड़ हो रहा है कीचड़ तो होगा उसमे हम क्या कर सकते है ग्राम पंचायत कुम्हारवारा सचिव विनोद कुमार

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट