P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में ‘जी राम जी योजना’ का संदेश: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी...

कटनी में ‘जी राम जी योजना’ का संदेश: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती– प्रभारी मंत्री राव उदयप्रताप सिंह

खबर डिजिटल कटनी –स्कूल शिक्षा मंत्री एवं कटनी जिले के प्रभारी मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने कहा कि ‘जी राम जी योजना’ ग्रामीण विकास की दिशा में एक दूरदर्शी और प्रभावी पहल है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ आधार प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत मजदूरों की मजदूरी महंगाई सूचकांक के अनुरूप बढ़ाई जाएगी, जिससे श्रमिकों की आय सुरक्षित रहेगी और किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक भार भी नहीं पड़ेगा।श्री सिंह जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को अब प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिनों तक वैधानिक रोजगार की गारंटी मिलेगी। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पंचायतों की भूमिका पहले से अधिक सशक्त होगी। योजना निर्माण की शक्ति ग्राम सभा एवं पंचायतों के पास रहेगी।ग्रामीण रोजगार नीति में ऐतिहासिक बदलावप्रभारी मंत्री ने कहा कि जी राम जी योजना ग्रामीण रोजगार नीति में एक ऐतिहासिक परिवर्तन है। यह अधिनियम मजदूरी रोजगार की वैधानिक गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन करता है। यह योजना सशक्तिकरण, समावेशी विकास, कन्वर्जेंस और सेचूरेशन के सिद्धांतों पर आधारित है। इससे ग्रामीण परिवारों की आय सुरक्षा मजबूत होगी, शासन प्रणाली अधिक जवाबदेह बनेगी और टिकाऊ एवं उत्पादक ग्रामीण परिसंपत्तियों का निर्माण होगा।कृषि और श्रमिक हितों में संतुलनउन्होंने बताया कि बुवाई और कटाई के चरम समय में कृषि श्रमिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्यों को एक वित्तीय वर्ष में 60 दिनों की समेकित विराम अवधि अधिसूचित करने का अधिकार दिया गया है। इसके बावजूद श्रमिकों को 125 दिनों का रोजगार अधिकार यथावत रहेगा। योजना के अंतर्गत मजदूरी का भुगतान साप्ताहिक या अधिकतम 15 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाएगा।टिकाऊ अवसंरचना से जुड़े रोजगारजी राम जी योजना के अंतर्गत जल संरक्षण, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका संवर्धन तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने वाले कार्यों से जुड़े रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी कार्य ग्राम पंचायत विकास योजनाओं के अंतर्गत ग्राम सभा की स्वीकृति से प्रारंभ होंगे तथा पीएम गति शक्ति सहित राष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफार्मों से जोड़े जाएंगे।भ्रम फैलाने वालों पर साधा निशानाश्री सिंह ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल योजना के नाम को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना में 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी तथा मजदूरी महंगाई सूचकांक के अनुसार बढ़ती रहेगी।उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा भ्रम और दुष्प्रचार फैलाने का काम करती है, जबकि भाजपा सरकार योजनाओं को जनहित और धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से लागू कर रही है।उपस्थित रहे ये जनप्रतिनिधिपत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन, विधायक श्री संदीप जायसवाल, श्री प्रणय पांडे, श्री धीरेंद्र सिंह, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री पीताम्बर टोपनानी, श्री शशांक श्रीवास्तव, महामंत्री श्री मनीष देव मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष श्री रम्मू साहू एवं जिला मीडिया प्रभारी श्री आशुतोष शुक्ला उपस्थित रहे।कार्यक्रम की प्रस्तावना जिला अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी ने रखी। पत्रकार वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी श्री आशुतोष शुक्ला ने किया तथा आभार प्रदर्शन सोशल मीडिया जिला संयोजक श्री सचिन तिवारी ने किया।*

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट