Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीरेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर GRP-RPF और जिला पुलिस की संयुक्त...

रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर GRP-RPF और जिला पुलिस की संयुक्त रणनीति बैठक

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— रेल यात्रियों के साथ होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में GRP, RPF और जिला पुलिस की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने की। इस दौरान रेलवे क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों और गिरोहों पर सख्त कार्रवाई के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई।बैठक में रेल गाड़ियों में यात्रा कर रहे यात्रियों के साथ होने वाली चोरी, लूट और अन्य वारदातों के साथ-साथ स्टेशन आउटर, रेलवे ट्रैक के आसपास के शैडो एरिया एवं स्लम डॉग कॉलोनियों में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों पर गंभीर चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने घटनाओं पर पूर्ण नियंत्रण के लिए रोडमैप तैयार करने और जिला पुलिस की ओर से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।एसपी ने निर्देश दिए कि जिन ट्रेनों में लगातार घटनाएं हो रही हैं, उन्हें चिन्हित कर घटना का समय, स्थान और अपराध की प्रकृति का विस्तृत डाटा तैयार किया जाए। साथ ही ट्रेनों में खाद्य सामग्री एवं अन्य सामान बेचने वाले वेंडरों की गतिविधियों और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में चोरी गए जेवर एवं अन्य सामान कहां और किसके माध्यम से बेचे जा रहे हैं, इसकी जानकारी जुटाने तथा चिन्हित अपराध स्थलों पर नाकाबंदी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर प्राप्त शिकायतों का विश्लेषण कर अपराधियों तक पहुंचने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी पुलिस एजेंसियों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। साथ ही उन्होंने कार्रवाई की प्रगति की समीक्षा हेतु प्रतिमाह संयुक्त बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।बैठक में एरिया मैनेजर रेलवे रोहित, जीआरपी एडिशनल एसपी, डीएसपी GRP विजय गठौरिया, थाना प्रभारी GRP वीरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी RPF सहित कोतवाली, कुठला, माधवनगर, एनकेजे और खिरहनी चौकी के पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट