P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशगुना जनसंवाद चौपाल: पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने आमजन से किया संवाद

गुना जनसंवाद चौपाल: पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने आमजन से किया संवाद

guna jan samvad chaupal mp

गुना/ तेजसिंह यादव/ खबर डिजिटल/ गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल द्वारा बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सतनपुर में जनसंवाद चौपाल का आयोजन कर आमजन के बीच पहुंचकर सीधा संवाद स्थापित किया गया । इस जनसंवाद का मुख्य उद्देश्य जिले में भयमुक्त एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण का निर्माण करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम सतनपुर के महिला, पुरुष, बालक एवं बालिकाओं से संवाद करते हुए नए कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, बाल मजदूरी अधिनियम 1986, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित जनसमूह को समझाइश दी गई कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की एवं 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह करना कानूनन अपराध है, अन्यथा संबंधित अभिभावकों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी ।

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के संबंध में बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या प्रताड़ना होने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नशा से दूर रहने एवं इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया । जनसंवाद के दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर 1091, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग के संबंध में भी जानकारी दी गई ।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक से आईपीएस बनने संबंधी प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सरलता से उत्तर देते हुए बताया कि कड़ी मेहनत एवं निरंतर परिश्रम से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही एक छात्र के प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि मजबूत तैयारी और अनुशासन से किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

जनसंवाद चौपाल के आयोजन से क्षेत्र में आमजन के बीच प्रसन्नता एवं विश्वास का वातावरण निर्मित हुआ है तथा पुलिस एवं जनता के बीच आपसी संबंध और अधिक सुदृढ़ हुए हैं ।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट