P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशगुना: राघौगढ़ में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई… बाजार से हटाया...

गुना: राघौगढ़ में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई… बाजार से हटाया जा रहा अतिक्रमण

जेसीबी से हटाया गया अतिक्रमण

गुना/तेज सिंह यादव/खबर डिजिटल/ गुना जिले के राघौगढ़ में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए बड़ी कार्रवाई शुरू की है। बाजार में लंबे समय से फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए दो जेसीबी मशीनों और बुल्डोजर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

बाजार में आने वालों को होती थी परेशानी
अतिक्रमण के कारण बाजार में आने-जाने में लोगों को परेशानी होती थी और अक्सर आवागमन बाधित होकर जाम की स्थिति बन जाती थी। प्रशासन ने कहा है कि राघौगढ़ बाजार से पूरा अतिक्रमण हटाया जाएगा, ताकि आमजन को सुगम और सुरक्षित आवागमन मिल सके।

अव्यवस्था से बचाव के लिए कवायद
कई घंटों से जारी इस कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात हैं, ताकि कार्रवाई में किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट