आलीराजपुर/कुलदीप खराडीया/खबर डिजिटल/ थाना प्रभारी आजादनगर श्री शिवराम तरोले द्वारा वरिष्ठ अधिकारीयों के मार्गदर्शन मे पुलिस स्टेशन आजादनगर परिसर में नागरिक सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आम जनता के स्वेच्छा के जन सहयोग व थाने के समस्त अधिकारीयों व कर्मचारीयों के सहयोग से विभिन्न कार्य कराए गए हैं। थाना परिसर में सड़क (रोड) का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जिससे आवागमन सुचारु एवं सुरक्षित हो गया है।
सुंदर आंगन का कराया निर्माण
इसके साथ ही पुलिस सीमा क्षेत्र में बाउंड्रीवाल का निर्माण किया गया है, जिससे थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत हुई है। थाना भवन के अंदर फर्नीचर, डेस्क एवं रंग-रोगन (कलर) का कार्य भी पूर्ण किया गया है, जिससे थाना का आंतरिक व बाहरी वातावरण स्वच्छ, सुंदर एवं कार्य हेतु अनुकूल बन गया है।
गार्डनिंग का किया जा रहा काम
वर्तमान में थाना परिसर में गार्डनिंग व अन्य कार्य प्रगतिरत है, जो शीघ्र पूर्ण होने पर और अधिक सुंदर सुदृढ़ दिखाई देगा। इन विभिन्न कार्यों से पुलिस स्टेशन आज़ादनगर का स्वरूप आधुनिक, व्यवस्थित एवं जन-मैत्री बन रहा है। स्थानीय नागरिकों द्वारा पुलिस प्रशासन की इस सकारात्मक पहल की सराहना की जा रही है।


