हरदा/नौशाद खान/खबर डिजिटल/ जिला मुख्यालय के रेलवे डबल फाटक के पास डाउन ट्रैक पर एक टावर वैगन पटरी से उतर गई। जिसके बाद 5 घंटे तक ट्रेक का बंद करना पड़ा और उसके कारण कई ट्रेनें प्रभावित हुई। मामला रविवार सुबह करीब 7:30 बजे का है, जिससे मुंबई से इटारसी की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें प्रभावित हुईं। हालांकि बाद में रेलवे की टीम ने ट्रेक को फिर से तैयारी कर शुरु करा दिया।
सीएनडब्ल्यू इटारसी की टीम पहुंची हरदा
मौके पर ब्लाक लगाकर सीएनडब्ल्यू इटारसी की टीम वैगन को हटाने पहुंची थी। जेसीबी ओर फराना मशीन से वैगन को उठाने का प्रयास किया गया। जिसके बाद ट्रैक को फिर से शुरु करा दिया गया, हालांकि अब जांच की जा रही है कि ऐसा क्यों हुआ, क्योंकि टेस्टिंग के साथ ही टावर वैगन को रवाना किया जाता है।
कई ट्रेने हुई प्रभावित
बता दें यह रूट मुंबई और दिल्ली को जोड़ता है। हरदा में 2 ही लाइन हैं। वैगन पटरी पर उतरने से डाउन ट्रैक बंद हो गया है। जिस कारण एक दर्जन से अधिक ट्रेनें टावर वैगन के बेपटरी होने से लेट हो गई। घटना के कारण मुंबई-हावड़ा मेल, जनता एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस सहित इटारसी की ओर जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। हालांकि रेलवे प्रबंधन ने तत्काल फैसला लेते हुए उपट्रैक से सभी ट्रेनों को रवाना किया।
जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला
पू्र्व में भी इसी क्षेत्र में एक माल गाड़ी डिरेल हो गई थी, जिसको लेकर जांच जारी है, वहीं अब टावर वैगन के बेपटरी होने को लेकर अधिकारी कुछ भी कहने की स्थिति में नजर नहीं आ रहे हैं। रेलवे सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच बैठने के बाद ही यह तय हो पाएगा कि घटना के लिए कौन जिम्मेदार है। बताया जा रहा है कि एडीआरएम योगेंद्र बघेल ने औचक निरीक्षण कर जांच कमेटी गठित कर दी है।


