P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSheopur News : श्योपुर में लकड़बग्घा(हायना) का आतंक… सड़कों पर आतंक मचा...

Sheopur News : श्योपुर में लकड़बग्घा(हायना) का आतंक… सड़कों पर आतंक मचा रहा लकड़बग्घा

सावधान करने के लिए अपील

श्योपुर/धीरज बालोठिआ/खबर डिजिटल/ श्योपुरमें लकड़बग्घा(हायना) का आतंक देखने को मिल रहा है। उसने जंगली जानवर का किया शिकार किया,जिसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं ग्रामीण बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं, क्योंकि लकड़बग्घा(हायना) सड़कों पर आतंक मचा रहा है।

लोगों में भय का माहौल
कराहल थाना क्षेत्र के गौरस में लकड़बग्घे (हायना)की मौजूदगी से स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार लकड़बग्घा रोजाना क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि लकड़बग्घे ने पहले एक जानवर का शिकार कर लिया है। ग्रामीणों को अब छोटे बच्चों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। जब इस मामले में पुलिस से संपर्क किया गया, तो उन्होंने इस घटना की जानकारी होने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से लकड़बग्घे को पकड़ने की मांग की है।

बाइक सवारों को सतर्क रहने की सलाह
ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 11.30 पर कुत्तों के भौंकने की आवाज आ रही थी, कुछ ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई तो उन्होंने कार से जा रहे लोगों को रोक लिया, और उन्होंने सड़क किनारे घूम रहे आदमखोर जानवर लकड़बग्घा (हायना) की दहशत की खबर दी। कार सवार ने उस घटना का वीडियो बनाया और लकड़बग्घे को पकड़ने से मांग करते हुए बाइक सवार लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट